फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राखी सावंत की निजी जिंदगी पर राहुल महाजन का खुलासा, बोले- शादी के दो साल बाद भी नहीं मनाई सुहागरात

Wed, 30 Dec 2020 04:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Dec 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Some Shocking Claims About Rakhi Sawant
राहुल महाजन, राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 में राखी सावंत जबसे आई हैं वह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। राखी जो कुछ भी करती हैं चर्चा में आ जाती हैं। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में वह जैस्मिन भसीन से भिड़ गईं। जैस्मिन ने उन्हें एक पेंग्युइन मास्क सिर पर पहना दिया था। राखी का कहना था इससे उनकी नाम में चोट आई है और वह जोर जोर से रोने लगती हैं।

Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Some Shocking Claims About Rakhi Sawant
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

राखी और राहुल महाजन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। राखी अभी तक राहुल को अपना 12 साल पुराना दोस्त बताती आ रही हैं जबकि राहुल का कहना है कि ‘राखी का स्वयंवर’ शो के बाद वह उनसे कभी नहीं मिले। राहुल महाजन अर्शी से कहते हैं कि असल में वह मानसिक रूप से बहुत अकेले है इसलिए वह सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती है।

Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Some Shocking Claims About Rakhi Sawant
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

राहुल कहते हैं कि ‘आपको पता है कि वह इस तरह का व्यवहार क्यों करती है? वह अपनी जिंदगी में बहुत अकेली है। मैं उससे एक बार मिला हूं लेकिन वह मुझे अपना दोस्त बताती है। उसने बताया कि उसका पति है जिसका नाम रितेश है। दोनों साथ में कभी रहे नहीं। दो साल से मिले भी नहीं।‘ राहुल महाजन ने दावा किया है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने शादी के बाद अब तक सुहागरात नहीं मनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Some Shocking Claims About Rakhi Sawant
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

राहुल आगे कहते हैं कि ‘वह मानसिक रूप से अकेली है। वह चाहती है कि उसके आस-पास लोग होने चाहिए। वह यह सब असुरक्षा की भावना के चलते करती है। वह दुनिया में खुद को अकेले पाती है। उसकी मां बीमार है। पिता है नहीं। भाई बहन का कुछ ना कुछ, पति भी नहीं मिलता है। वह बहुत अकेली है।‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Some Shocking Claims About Rakhi Sawant
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

राहुल महाजन और अर्शी खान के साथ राहुल वैद्य उनकी बातचीत में हिस्सा लेते हैं। राहुल महाजन कहते हैं कि ‘उसके पिता नहीं हैं। बचपन में डांस करने के लिए उसके पिता उसे बहुत पीटता था। उसके पास दौलत शोहरत सब है लेकिन अपने लोग नहीं है। उसे लगता है कि उसके किरदार को मेंटेन करना जरूरी है। यह उसके अंदर द्वंद चलता है रियल राखी और उस राखी के बीच जिसे दुनिया जानती है।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed