रियलिटी शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही चर्चाओं में बना हुआ है। हर बार की तरह यह शो अपने कंटेस्टेंट्स के साथ टास्क की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन महज कुछ दिन पहले शुरू हुए इस शो में गाली गलौच का सिलसिला शुरू हो गया है। शो में निक्की तंबोली ने टास्क के दौरान जैस्मीन भसीन और शहजाद देओल के साथ गाली गलौच की है।
2 of 5
निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन
- फोटो : instagram: colorstv
दरअसल इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में इम्यूनिटी टास्क चल रहा है। यह टास्क दो भागों में बटे सभी कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहा है। वहीं इस टास्क की संचलाक निक्की तंबोली हैं। कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। जिसमें संचालक होते हुए निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन और शहजाद देओल को गालियां दे रही हैं।
3 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : instagram: colorstv
वीडियो में दिखाया गया है कि संचालक होने के नाते जैस्मीन भसीन अपनी विपक्षी टीम की शिकायत निक्की तंबोली से करती हैं। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होता है और निक्की जैस्मीन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगती हैं। निक्की तंबोली के गाली देने पर जैस्मीन बिग बॉस से उनकी शिकायत भी करती हैं। इसके बाद वीडियो में उन्हें रोते हुए भी दिखाया गया है।
4 of 5
शहजाद देओल
- फोटो : instagram: @shehzaddeol
वहीं वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि निक्की तंबोली टास्क के दौरान शहजाद देओल के साथ भी गाली गलौच करती हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो प्रोमो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलटी शो बिग बॉस 14 के घर से पहला सदस्य बाहर हो चुका है। सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि सारा गुरपाल को घर से बेघर होना पड़ा।
गौरतलब है कि बिग बॉस में सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया। ज्यादातर वोट निशांत और राहुल वैद्य के खिलाफ हुए लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी। जिसके बाद सभी सीनियर्स कंटेस्टेंट्स ने मिलकर सारा को घर से बेघर कर दिया।