फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 2020 के लिए इस हीरोइन के नाम पर लगी मुहर, इस मशहूर गायक का बेटा भी संभावितों में शामिल

Thu, 20 Aug 2020 05:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 20 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Kumkum Bhagya Actress Naina Singh and Kumar Sanu Son Jaan Sanu To Enter Salman Khan Show
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

जब से अभिनेता सलमान खान ने अपने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है तब से इस शो को लेकर लोगों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। अब इस शो के प्रशंसक यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि इस नए सीजन में इसके प्रतियोगी बनकर कौन लोग आने वाले हैं?

Bigg Boss 14 Kumkum Bhagya Actress Naina Singh and Kumar Sanu Son Jaan Sanu To Enter Salman Khan Show
नैना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक इस बार इस शो के प्रतिभागी के रूप में धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री नैना सिंह ने अपनी जगह पक्की कर ली है। टीवी के इस चर्चित रियलिटी शो का इंतजार इसके प्रशंसक बहुत ही बेसब्री से करते हैं। निर्माताओं ने इस बार इस शो को सितंबर में ही शुरू करने की योजना बना ली है।

Bigg Boss 14 Kumkum Bhagya Actress Naina Singh and Kumar Sanu Son Jaan Sanu To Enter Salman Khan Show
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि यह शो इस बार सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। शो का कलेवर इस बार जंगल जैसा रहने वाला है। साथ ही संसार के माहौल को देखते हुए निर्माताओं ने कोरोना से बचाव के तरीके भी सोच रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Kumkum Bhagya Actress Naina Singh and Kumar Sanu Son Jaan Sanu To Enter Salman Khan Show
जान सानू - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा है कि बिग बॉस के घर में प्रवेश लेने से पहले सभी प्रतिभागियों का कोरोना परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा घर में भी कोरोना से बचाव की सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जानकारी के मुताबिक गायक कुमार सानू के बेटे जान सानू भी निर्माताओं के साथ अपनी बातचीत पक्की कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Kumkum Bhagya Actress Naina Singh and Kumar Sanu Son Jaan Sanu To Enter Salman Khan Show
बिग बॉस 14 - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से इस शो के होने वाले प्रतियोगियों के कई नाम चर्चाओं में आ चुके हैं। उन नामों में नेहा शर्मा, जैस्मिन भसीन, विवियन डीसेना, जान खान, शांतिप्रिया, शगुन पांडे, स्नेहा उल्लाल, डोनल बिष्ट, आलीशा पंवर, पवित्रा पुनिया, आकांक्षा पुरी जैसे कलाकार शामिल हैं। हालांकि, इन नामों में से किसी की भी निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: मुंबई पुलिस सौंपेगी सीबीआई को दस्तावेज, जांच के लिए हुआ तीन टीमों का गठन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed