छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर दिन नए रंग देखने को मिलते हैं। शो के अंदर कई कंटेस्टेंट्स खास खुलासे भी करते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी यह कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 14 में अपने बयानों की वजह से विवादों में आ जाते हैं। अब शो की कंटेस्टेंट्स और अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने अपने एक विवादित बयान की वजह से जनता से माफी मांगी है।
2 of 5
जैस्मिन भसीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल बिग बॉस 14 में पुराने कई सीजन के कंटेस्टेंट्स ने चैलेंजर के तौर पर एंट्री ली है, जिसके बाद से शो में एक खास तरह का रोमांच आ गया है। वहीं बिग बॉस के घर में चैलेंजर के आ जाने से शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स काफी असहज महसूस कर रहे हैं। उन्हीं में से के जैस्मीन भीसन भी हैं। चैलेंजर के घर में एंट्री लेने पर उन्होंने नए और पुराने कंटेस्टेंट्स की तुलना पब्लिक और कॉन्वेंट स्कूल से कर दी।
3 of 5
जैस्मीन भसीन
- फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
जैस्मीन भीसन ने शो में चैलेंजर की एंट्री होने पर कहा कि कॉन्वेंट स्कूल में पब्लिक स्कूल के सदस्य आ गए। हालांकि वीकेंड का वार के एपिसोड में उन्हें सलमान खान के सामने देश की जनता को सफाई देनी पड़ी और माफी भी मांगनी पड़ी। जैस्मीन भसीन ने कहा कि वह पब्लिक स्कूल का मजाक नहीं उड़ा रही थीं। बिग बॉस के घर में चैलेंजर्स के आने के बाद वह खुद को काफी असहज महसूस कर रही थीं।
4 of 5
जैस्मिन भसीन
- फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
जैस्मीन ने आगे कहा कि वह खुद भी पब्लिक स्कूल से पढ़ी हुई हैं। उनकी मां-दादी सभी पब्लिक स्कूल में टीचर रही हैं। इसलिए वह कभी पब्लिक स्कूल की पढ़ाई या व्यवस्था पर उंगली नहीं उठा सकती हैं। इसके साथ ही जैस्मीन ने सभी से इस बात पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर स्कूलिंग को लेकर उन्होंने किसी को अनजाने में आहत किया है तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं।
5 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी
- फोटो : Instagram: @colorstv
आपको बता दें कि जैस्मीन भसीन बिग बॉस 14 में शुरुआत से हैं। वह इस शो में रहते हुए अक्सर अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों जैस्मीन भसीन अभिनेता और शो के कंटेस्टेंट्स अली गोनी के साथ अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। शो के कंटेस्टेंट्स भी अक्सर उनके रिश्ते के बारे में बात करते रहते हैं।
पढ़ें: 90 करोड़ का खूबसूरत जोड़ा पहन दुल्हन बनी थीं अंबानी की बेटी, यहां देखिए शाही शादी की तस्वीरें