बिग बॉस 14 के घर में इन दिनों खूब हंगामा चल रहा है। राहुल वैद्य एक बार फिर से शो में वापसी कर चुके हैं और इस वजह से उन्हें दूसरे प्रतियोगी ताने मार रहे हैं। कंटेस्टेंट कह रहे हैं कि राहुल डरपोक हैं और इसीलिए वे शो छोड़कर भाग गए थे। हालांकि राहुल कई बार अपनी सफाई भी पेश कर चुके हैं लेकिन उनकी बात कोई मानने को तैयार नहीं है। इस बीच शो के होस्ट सलमान खान ने इसी मुद्दे पर राहुल को निशाने पर लिया है।
Bigg Boss 14: राहुल वैद्य पर भड़के सलमान खान, बोले- आपके पैर पड़कर लाए हैं क्या?
बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वीकेंड का वार ऐपिसोड में राहुल वैद्य शिकायत करते हैं और कहते हैं कि उनसे बार-बार ऐसा कहा जाता है कि वे भाग गए थे। इस पर सलमान खान भड़क जाते हैं और राहुल की क्लास लगाते हुए कहते हैं कि तुम भागे हो।
इसके बाद सलमान खान, राहुल वैद्य को याद दिलाते हैं कि उन्होंने कहा था कि अगर अली नहीं जाते तो वे भी शो में बने रहते। इसके बाद राहुल कहते हैं कि सभी बातों को मिलाकर पेश किया जा रहा है। राहुल की इस बात पर सलमान नाराज हो जाते हैं और वह कहते हैं कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता है।
सलमान खान की ये बात सुनकर राहुल भी भड़क जाते हैं और वे कहते हैं कि मुझे इस शो में वापस क्यों लाया गया? इस पर सलमान खान को गुस्सा आ जाता है और वह फिर राहुल से कहते हैं कि 'आपके पैर पड़कर लाए हैं क्या, नहीं आना तो नहीं आते।'
. @BeingSalmanKhan aur @rahulvaidya23 ke beech badha tanaav, ghar se jaane ki baat par.
Dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 baje, #Colors par.
Catch it before tv on @VootSelect.#BiggBoss14 #BiggBoss2020 #BB14@PlayMPL #DaburDantRakshak @TRESemmeIndia @LotusHerbals pic.twitter.com/64fsj0t0dr
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब बिग बॉस ने घरवालों को आदेश दिया था कि वे किन्हीं तीन घरवालों को जेल भेजें। इसके लिए घरवालों ने मिलकर राहुल वैद्य का नाम चुना था और कहा कि वे शो छोड़कर चले गए थे इसलिए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। इस बात से राहुल काफी नाराज हो गए थे।
Rajinikanth: रजनीकांत की सेहत पहले से बेहतर, उच्च रक्तचाप के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती