विवादों को जन्म देने वाले टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की शुरुआत हो गई है। और इसी के साथ शुरू हो गया है आरोपों और प्रत्यारोपों का सिलसिला। शो से प्रतियोगी के रूप में जुड़ी अभिनेत्री पवित्र पुनिया ने शो में दाखिल होने से पहले एक इंटरव्यू में अपने पूर्व प्रेमी अभिनेता पारस छाबड़ा के बारे में कहा कि पारस उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थे। पारस ने अब इसका जवाब दिया है।
2 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : file photo
पारस ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब वह पवित्र के साथ रिश्ते में थे, तब पवित्र शादीशुदा थीं और उन्होंने पारस से वह बात छुपाई थी। पारस ने कहा, 'अगर मैं उनकी सबसे बड़ी गलती था तो उन्होंने एकदम ठीक कहा है। एक शादीशुदा औरत मुझे बेवकूफ नहीं बना सकती। मुझे तो तब पता चला जब उनके पति ने मुझे मैसेज करके कहा कि मैं पवित्र के साथ रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन उससे पहले पवित्र को उसे तलाक देना होगा।'
3 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
पारस ने आगे कहा, 'मैंने जब यह बात पवित्र को बताई तो वह तुरंत इसके लिए तैयार हो गई। तब उनके कई कारनामे मेरे सामने आए।' हालांकि, पारस इस समय पवित्र का नाम ज्यादा नहीं उछालना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैं इस समय अपना मुंह नहीं खोलना चाहता। मैं इस समय बहुत बड़ी-बड़ी बातें बता सकता हूं लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ सब सामने आ जाएगा। यह सब बिग बॉस में उनके खेल में भी दिखेगा।'
4 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : file photo
पारस ने कहा, 'अगर मैं इस समय अपना मुंह खोलकर चीजें बाहर लाता हूं तो शो में यह उनके खिलाफ जा सकती हैं और यह सही नहीं होगा।' पवित्र ने वर्ष 2015 में सुमित महेश्वरी नाम के एक बिजनेसमैन से सगाई की थी, तब की जानकारी के मुताबिक दोनों शादी भी करने वाले थे।
5 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके लगभग दो साल बाद खबरें आने लगीं कि पवित्र अब पारस छाबड़ा के साथ रिश्ता बना रही हैं। इन दोनों में नजदीकियां वर्ष 2018 में बनी। इसका जिक्र कई बार उस समय भी हुआ जब पारस खुद बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा रहे। वैसे पवित्र को बड़ी बड़ी बातों के लिए ही इंडस्ट्री में जाना जाता है। उनका एक दावा ये भी रहा है कि आईपीएस अफसर बनना चाहती थीं।
पढ़ें: BellBottom Teaser Review: हीरोइनें तीन पर टीजर में सिर्फ अक्षय कुमार का हल्ला, याद आई ‘एक्शन रिप्ले’