फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित ये छह कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड, जानें इस हफ्ते कौन हो सकता है बेघर?

Sat, 28 Dec 2019 05:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 28 Dec 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla is safe Madhurima Tuli Vishal getting less vote
Madhurima Tuli, Siddharth and Vishal - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' में इस बार घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट थे। आसिम बीते हफ्ते घर के कैप्टन थे इसलिए उन्हें इस बार वह नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं। ऐसे में अब केवल छह लोग ही नॉमिनेटेड हैं। इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, और शेफाली बग्गा हैं। इन छह कंटेस्टेंट्स में से किस कंटेस्टेंट को कितने वोट मिले हैं और कौन बेघर हो सकता है। 'वीकेंड का वार' के एपिसोड से पहले जानिए। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla is safe Madhurima Tuli Vishal getting less vote
Aarti Singh and Siddharth Shukla - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक अब तक सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला और सबसे कम वोट मधुरिमा तुली को मिले हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को अभी तक 54.51% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को अब तक 25.59% फीसदी वोट मिले हैं। हालांकि आसिम इस हफ्ते सुरक्षित हैं। तीसरे नंबर पर आरती हैं। आरती को 4.9% वोट मिले हैं। 


 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla is safe Madhurima Tuli Vishal getting less vote
मधुरिमा-विशाल, रश्मि-अरहान - फोटो : Social Media

चौथे नंबर पर अरहान खान हैं। अरहान को अब तक कुल 3.89% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर शेफाली बग्गा हैं। शेफाली को 3.85% वोट मिले हैं। छठे नंबर पर विशाल आदित्य सिंह हैं। विशाल को 3.81% और आखिर में मधुरिमा तुली हैं। मधुरिमा तुली को 3.54% फीसदी वोट मिले हैं। इन वोटिंग आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla is safe Madhurima Tuli Vishal getting less vote
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media

वोटिंग के आंकड़ों की बात करें तो मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इन दोनों को घर में ज्यादा कुछ करते हुए भी देखा नहीं जा रहा है। बीते हफ्ते घर से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ था। हालांकि शो से देवोलीना की वापसी न होने की खबर पर विकास गुप्ता शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विकास शो में देवोलीना के लिए खेलने आए थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Siddharth Shukla is safe Madhurima Tuli Vishal getting less vote
Vikas Gupta - फोटो : twitter

विकास गुप्ता ने शो से बाहर आते ही घरवालों की पोल खोली थी। घर से बाहर आने के बाद विकास ने वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा था-'इस बार मैंने अपनी एनर्जी को बेवजह खत्म नहीं किया। अब मैंने लोगों को बेहतर तरीके से समझा और उसे उस तरीके से सुलझाया।' सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई पर विकास ने कहा था कि 'अगर आप शनिवार का वीकेंड का वार देखें तो आपको पता लगेगा कि दोनों की ही गलती नहीं है। न तो सिद्धार्थ की और न ही रश्मि की। सलमान सर ने भी उनसे कहा कि विकास को सुनो वो आपको सच्चाई बता रहा है।'

नोट- इन वोटिंग आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।  

Bigg Boss 13: घर में आते ही रोहित शेट्टी ने कही ऐसी बात, आसिम के सामने ही रो पड़े सिद्धार्थ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed