अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इन दिनों काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो के अंदर जहां नए कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं तो वहीं पुराने कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से घर के बाहर जा रहे हैं। अब सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के घर से बार किया गया है। हालांकि उन्हें घर से बाहर करते ही एक सीक्रेट रूम में रखा गया है,जहां उनके साथ पारस मौजूद हैं। वहीं इन सबके बीच बिग बॉस 13 में टीवी कलाकार विशाल सिंह और अभिनेत्री मधुरिमा तुली के बीच एक बार फिर से नोक-झोंक देखने को मिलेगी।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के बाहर होते इस कंटेस्टेंट ने दिखाए तेवर, कहा, 'तुम्हारे बाप का शो है'
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मधुरिमा तुली अपनी पूर्व ब्वॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ बुरी तरह से बहस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मधुरिमा विशाल से कहती हैं कि मैं यहां आई हुई हूं तो सहजता महसूस नहीं करवा सकते तो कम से कम असहज तो महसूस मत करवाओ। इसके बाद वह विशाल के लिए भद्दे शब्द का भी इस्तेमाल करती है। जिस पर विशाल कहते हैं कि आप मुझे सबके सामने गालियां दे रही हैं।
मधुरिमा तुली वीडियो में आगे कहती हैं कि मैं तुम्हें नजरअंदाज ही कर रही थी। जिसपर विशाल बोलते हैं कि अगर तुम्हें नजरअंदाज की करना होता तो तुम इस शो में नहीं आती। इसके बाद मधुरिमा तुली गुस्से में कहती हैं कि क्यों नहीं आती ये तुम्हारा शो है, क्या तुम्हारे बाप का शो है। तुम बहुत झूठे हो। वहीं विशाल भी गुस्से में बोलते हैं कि तुम मेरे लिए किसी भी लायक नहीं हो। तुमने मेरी बहुत बार बेइज्जती की। इस पर मधुरिमा बोलती हैं कि तुमने मेरी इससे भी ज्यादा बेइज्जती की है। तुम पागल हो अंधे हो। तेज से चीखते हुए मधुरिमा तुली विशाल को चुप रहने के लिए बोलती हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते बड़े फेर-बदल होने वाले हैं। पहले से ही घर में काफी टि्वस्ट एंड एर्न देखने को मिले हैं। अब बिग बॉस में सीजन 11 के फाइनलिस्ट रह चुके विकास गुप्ता की भी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। अब बिग बॉस एक ऐसा फैसला लेंगे जिससे सभी घरवाले हिल जाएंगे। आज बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला बाहर चले जाएंगे। जी हां, शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें बिग बॉस ये कहते नजर आए कि सिद्धार्थ शुक्ला को इस घर से बाहर भेजा जा रहा है। ये सुनते ही सभी घरवालों की हवाइयां उड़ गईं। ये सुनते ही शहनाज फूट-फूटकर रोने लगीं।
एपिसोज में माहिरा को भी रोते देखा गया। सिद्धार्थ के बाहर जाने से कुछ घरवालों को खुशी भी होती है। ऐसे में शहनाज अकेली पड़ जाती हैं। इस फैसले में टि्वस्ट तब आया जब सिद्धार्थ घर से निकलकर सीक्रेट रूम में पहुंच जाते हैं। सिद्धार्थ के साथ पारस छाबड़ा को भी सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। ये दोनों सीक्रेट रूम से ही घरवालों की हलचल पर नजर रखेंगे। प्रोमो में ये भी दिखाया गया कि नॉमिनेशन के लिए ज्यादातर घरवाले शहनाज का नाम लेते हैं। वहीं मास्टर माइंड के नाम से मशहूर विकास गुप्ता, अरहान को नॉमिनेट करते नजर आए।
पढ़ें: Bigg Boss 13: अरहान खान करेंगे इजहार-ए-इश्क, मधुरिमा-विशाल होंगे फिर आमने-सामने