बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म सांड की आंख का प्रोमोशन करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचेंगी। उनके साथ असली शूटर दादियां यानी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर भीं होंगी। इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो आ गया है, जिसमें स्पष्ट है कि कपिल के शो का ये एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि तापसी और भूमि ने कपिल के घर में धूम धडाके और गाने के साथ एंट्री लेंगी।
कपिल से बोलीं शूटर दादी-बंदूक दीजिए चलाकर दिखा देंगे, तापसी-भूमि के बारे में हुईं ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद कपिल दोनों अभिनेत्रियों से बात करते हैं और कहते हैं 'भूमि को हर फिल्म में कोई न कोई प्रॉब्लम होती है। दम लगा के हइशा में वजन ज्यादा था, फिल्म टॉयलेट-एक प्रेमकथा में शौचालय की समस्या थी, शुभ मंगल सावधान में आयुष्मान को कुछ मेडिकल प्रॉब्लम थी। ये बिना प्रॉब्लम की फिल्म करने में आपको क्या प्रॉब्लम है?' भूमि जवाब देती हैं 'मैं डॉक्टर हूं इंटली' इस पर कपिल कहते हैं 'सच में भूमि आप डॉक्टर हैं तो भूमि जवाब देती हैं कि हां मैं दिल की डॉक्टर हूं कपिल, दिल की'। कपिल तुरंत कहते हैं 'मैं भी दिल का मरीज हूं।'
इसके बाद कपिल तापसी का मजाक उडाते हैं। कपिल कहते हैं तापसी मनमर्जियां में हॉकी प्लेयर बनी, सूरमा में हॉकी प्लेयर बनी, अपनी नई फिल्म में शूटर का किरदार निभा रही हैं। मैंने सुना है कि आपकी एक और फिल्म आ रही है आपको ये फिल्में एक्टिंग कोटे से मिलती हैं या स्पोर्ट्स कोटे से। इस पर तापसी कहती हैं कि मैं हर फिल्म में भाग रही हूं तो मैंने सोचा कि भागने वाला किरदार एक बार कर ही लेती हूं मुझे हर फिल्म में भगाते रहते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
इसके बाद कपिल ने तापसी पन्नू से पूछा, "आपके बारे में अफवाह है कि आपको भूलने की आदत है, इस वजह से आप अपने बॉयफ्रेंड को राखी बांध देती हैं।" कपिल शर्मा की यह बात सुनकर तापसी पन्नू ने जबरदस्त रिएक्शन दिया और कहा, "कौन फैला रहा है यह अफवाह?" इसके बाद शो में चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की एंट्री होती है। कपिल उनसे कहते हैं आप यहां अकेले आई हैं या बंदूक लेकर। इस पर प्रकाशी तोमर जवाब देती हैं कि बंदूक आप दे दीजिए हम चला के दिखा देंगे। इस पर कपिल जवाब देते हैं कि मुझे पता नहीं क्यों लग रहा है मैं अपनी मम्मी के हाथ में बंदूक दे दूं।
View this post on Instagram
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
कपिल के शो का ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि देश विदेश में निशानेबाजी का परचम लहराने वाली बागपत जिले की शूटर दादियों पर बन रही फिल्म 'सांड की आंख' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट रिलीज से पहले फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रही है। फिल्म 'सांड की आंख' का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है।
पढ़ें: दो महीने चंद्रो- प्रकाशी के साथ रही थीं तापसी- भूमि, ऐसे की थी 'सांड की आंख' की तैयारी