'बिग बॉस 13' में आज घर के सदस्यों के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें उन्हें पत्रकारों के सवालों का सामना करना पड़ेगा। सामने आए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई और शहनाज से कई सवाल पूछे गए हैं। अब घरवाले इनका क्या जवाब देते हैं ये तो आज आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस को देख एक खुलासा हुआ है जिसके बाद मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लग रहा है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की दोस्त निकली शो में पहुंची पत्रकार, क्या मेकर्स दे रहे दर्शकों को धोखा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के कंटेस्टेंट के सामने कई पत्रकार बैठे हुए हैं जो रश्मि से सवाल पूछ रहे हैं। इन्हीं में से एक महिला पत्रकार है जो सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त बताई जा रही हैं। शो में महिला पत्रकार को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
'बिग बॉस न्यूज' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया है कि 'सिद्धार्थ की बेस्ट फ्रेंड और यूट्यूबर कब से पत्रकार बन गई?' इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 'बकवास शो, सब कुछ पक्षपात से भरा हुआ है।'
ऐसा पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ को लेकर मेकर्स पर फेवर करने का आरोप लगा है। सिद्धार्थ की गलती के बावजूद कई बार सलमान खान उनका पक्ष लेते देखे गए। एक फैन पेज से ये दावा किया गया था कि बिग बॉस मेकिंग टीम की चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर मनीषा शर्मा सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड हैं। वह एक तरफा सिद्धार्थ का पक्ष ले रही हैं और इसलिए सलमान भी कुछ नहीं कह पा रहे हैं।
ये पूरा राज बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान के एक ट्वीट की वजह से खुला। दरअसल गौहर ने एक ट्वीट में लिखा था कि 'सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।' गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रीट्वीट किया करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।
राहुल गांधी पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- बोले- 'इनसे न हो पाएगा...'