'बिग बॉस 13ट में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच कभी दोस्ती तो कभी नाराजगी देखने को मिलती है। दर्शकों को भी उनकी ये बॉन्डिंग खूब पसंद आ रही है। अभी तक नाराज शहनाज को सिद्धार्थ कल मनाते हुए दिखे थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच सबकुछ पहले की सामान्य हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और शहनाज के बीच हुई जमकर नोक-झोंक, दोस्ती में दरार बने ये दो कंटेस्टेंट
-
- 1
-
Link Copied
सिद्धार्थ की इन दिनों पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के साथ बन रही है। वहीं शहनाज अक्सर माहिरा से झगड़ती दिखती हैं। सामने आए एक प्रोमो वाडियो में शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'एक कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे मैं चाहूंगी तू केवल उससे बात करेगा।' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मैं चाहता हूं कि तू जिससे बात करना चाहती है उससे बात नहीं करेगी।' सिद्धार्थ का इशारा यहां पारस की ओर है।
एक अन्य सीन में सिद्धार्थ और पारस लेटे होते हैं। शहनाज कहती हैं कि 'घर में सभी मुझसे प्यार करते हैं। सिद्धार्थ शहनाज को समझाते हैं कि अगर तुझे उनका प्यार, प्यार लग रहा है तो उनके पास चली जा।' आगे शहनाज कहती हैं कि 'ऐसे तो आरती ने भी तुझे कई बार यूज किया है।' इतना कहते ही शहनाज सिद्धार्थ का हाथ झटक देती हैं और कहती हैं कि 'चल दफा हो यहां से।' नाराज सिद्धार्थ शहनाज के पास से चले जाते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सिद्धार्थ पारस और माहिरा के साथ बैठे होते हैं तभी शहनाज शेफाली बग्गा से कहती हैं कि 'इसका सगा यहां पर कौन है? मुझे ये बता? मुझे सब पता है यहां कौन कितने पानी में हैं। वो मुझे क्यों रोक रहा है? फिर मैं भी उसे रोकूंगी उसे अपने बंदों से।'
शहनाज सिद्धार्थ के पास जाकर कहती हैं कि 'अगर तू मेरे से उम्मीदें रखता है तो मैं भी तुझसे वहीं उम्मीदें रखती हूं। मेरे पर फालतू के टैग मत लगवा।' शहनाज की बात सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'कोई टैग नहीं रहा तुझपे। इसका दिमाग खराब हो गया है क्या? मैंने कुछ बोला इसको। अब ये मेरे बर्दाश्त के बाहर की बात है।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने रश्मि को आखिरी बार फोन पर बोली थी ऐसी बात, ब्लॉक करना पड़ा था नंबर