फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला को किस हरकत के कारण बिग बॉस ने निकाला बाहर? एक यूटर्न ये भी

Wed, 06 Nov 2019 12:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 06 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla fight with Mahira Sharma in Salman Khan show
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस के सीजन 13 में नए सदस्यों की एंट्री होने के बाद से घर के माहौल पर अचानक गर्मी बढ़ गई है। एक बवाल के बाद खुद बिग बॉस को सामने आकर एक ऐसा कदम उठाना पड़ा है जिसको जानकर लाखों फैंस के होश उड़ जाएंगे। शुरू से लगातार सुर्खियों में बने कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक रातों रात घर से बाहर कर दिया गया है। अभी रिलीज हुए प्रोमो में वो वजह सामने आई है जिस वजह से बिग बॉस को ये चौंकाने वाला फैसला लेना पड़ा।


 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla fight with Mahira Sharma in Salman Khan show
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ अकसर टास्क में आक्रामक हो जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसी हरकत की जिसे देखकर खुद बिग बॉस अपना आपा खो बैठे। दरअसल, बिग बॉस ने घर के सदस्यों को कैप्टेंसी टास्क दिया था। इसी टास्क के दौरान घर में फैली अफरा तफरी के बीच माहिरा और सिद्धार्थ टास्क में मिले बोरों को एक दूसरे से छीन रहे होते हैं। सिद्धार्थ हर बार की तरह इस बार भी टास्क में बल का इस्तेमाल करते हैं जिस वजह से माहिरा जमीन पर जा गिरती हैं।

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla fight with Mahira Sharma in Salman Khan show
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

जमीन पर गिरते ही माहिरा को चोट लगती है और वो सिद्धार्थ को धमकी देती हैं की वो सिद्धार्थ को घर से बाहर करके ही रहेंगी। बिग बॉस भी सिद्धार्थ की इस हरकत से खफा हो जाते हैं और वो कड़े शब्दों में सिद्धार्थ की हरकत की निंदा करते हैं और खबर ये भी सामने आई हैं कि बिग बॉस सिद्धार्थ को सजा देते हुए घर से बेघर होने का फैसला भी सुना देते हैं। पिछले सीजन में कंटेस्टेंट शिवाशीष को भी ऐसे ही रातों रात घर से बाहर होने का रास्ता दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla fight with Mahira Sharma in Salman Khan show
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

बिग बॉस के घर में किसी को भी हाथापाई करने की इजाजत नहीं है और जब भी कोई ऐसी हरकत करता है तो उसे बिग बॉस की तरफ से कड़ी सजा मिलती है। सिद्धार्थ को इससे पहले भी टास्क के दौरान हाथापाई करने के लिए फटकार लग चुकी है। सांप सीढ़ी टास्क में सिद्धार्थ ने सारे सामान को तोड़ दिया था। यही नहीं आरती, देवोलीना और माहिरा के साथ सिद्धार्थ ने बल का इस्तेमाल किया था और उस वक्त भी उन्होंने लड़कियों को धक्का दिया था।
 



 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla fight with Mahira Sharma in Salman Khan show
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ को घर से निकाले जाने के बाद ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है। हालांकि बिग बॉस खबरी के मुताबिक सिद्धार्थ को घर से बेघर नहीं किया गया है बल्कि दो हफ्तों के लिए सीधे नॉमीनेट कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ को पूरे सीजन के लिए नॉमीनेट किया गया है अब सच्चाई क्या है यह तो आज के ऐपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed