बिग बॉस सीजन 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे इस सीजन को भी फॉलो कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा कई बार बिग बॉस को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट का भी जिक्र किया है। साथ ही कलर्स चैनल पर भी आरोप लगाने से पीछे नहीं रहीं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को लेकर चैनल पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, इस कंटेस्टेंट को बताया फेवरेट
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जब शिल्पा से सिद्धार्थ और रश्मि के बीच हुए झगड़े को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'सिद्धार्थ शो में रियल दिख रहे हैं। मैंने दोनों के बीच हुआ झगड़ा देखा नहीं है। अगर चैनल का किसी को सपोर्ट है तो वो इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसे में वो सही होता है।'
शिल्पा ने आसिम को पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया। शिल्पा कहती हैं कि 'शो में कई लोग हैं जिन्हें लोग अच्छे से जानते हैं। सिद्धार्थ, रश्मि चैनल के साथ काम कर चुके हैं। आसिम को लोग उतना नहीं जानते थे लेकिन जिस तरह से वो खेल रहे हैं वो बेस्ट है।'
#ShilpaShinde : #Asim Is The BEST
Also She Talks About Channels Favourism Towards #SidharthShukla
Respectful Winner Supporting Respectful Contestant! Forget All These PR Pindu Singh & Sambhavna Seth
RT 🔁 & Like ❤️ To Share With Others#BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #AsimRiaz pic.twitter.com/kWHho0e9yj
विशाल और मधुरिमा के बीच हुए झगड़े को लेकर शिल्पा ने कहा कि 'इतने झगड़े के बाद दोनों में से कोई निष्कासित नहीं होगा। बिग बॉस की आपसी सहमति से सब अंदर हैं।' यहां शिल्पा का इशारा एक बार फिर चैनल की ओर था जहां वो कह रही हैं कि इतने झगड़े के बाद भी सब सहमति से हो रहा है।
सीजन 11 से अभी तक हिना खान और विकास गुप्ता इस सीजन में दिख चुके हैं। शिल्पा से जब पूछा गया कि क्या वो गेस्ट या वाइल्ड कार्ड के तौर पर अंदर जाएंगी? जवाब में शिल्पा कहती हैं कि 'अगर मैं अंदर गई तो सबकी छुट्टी हो जाएगी। ऐसे में चैनल जिन लोगों को प्रमोट कर रहा है फिर उनका क्या होगा। वैसे भी फैंस ने ही मुझे विनर बनाया है जबकि चैनल ने हमेशा मुझे गलत दिखाया है।'
Bigg Boss 13: आसिम के प्यार में पड़ीं हिमांशी खुराना, मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता