'बिग बॉस' के हर सीजन में अलग अलग कंटेस्टेंट्स आते हैं। उनके बीच बॉन्डिग भी बन जाती है लेकिन यह बॉन्डिग कब तक दर्शकों को देखने को मिलती है यह कहना मुश्किल रहता है। इस बार भी 'बिग बॉस' सीजन 13 में ऐसा ही कुछ हो रहा है। शहनाज और पारस के बीच मनमुटाव के बीच अब घर में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला वैसे तो घर में सबसे ज्यादा गंभीर और सुलझे हुए माने जाते हैं लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज को एक साथ देख पारस भड़क उठे।
2 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Paras Chhabra
- फोटो : VOOT
14 अक्टूबर के टेलीकास्ट एपिसोड में दिखाया गया था कि शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक ही बेड पर लेटे हुए हैं। दोनों एक दूसरे से बात कर रहे होते हैं। इसी दौरान सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं कि 'तुम मेरा हाथ पकड़ो'। शहनाज सिद्धार्थ का हाथ पकड़ती हैं और दोनों आंखे बंद करके लेटे होते हैं। तभी पारस छाबड़ा वहां पर आ जाते हैं और शहनाज का हाथ पकड़कर वहां से ले जाते हैं।
3 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : VOOT
पारस शहनाज से कहते हैं कि 'दूसरों का हाथ पकड़कर तुम सो रही थीं।' तभी शहनाज कहती हैं कि 'मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब सो गई।' पारस कहते हैं कि 'तुझे पता ही नहीं चला कि तुमने उसका हाथ पकड़ा हुआ है कि मेरा।' दोनों के बीच नोक झोंक शुरू हो जाती है।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला की शहनाज कौर गिल और आरती सिंह से अच्छी दोस्ती है। यहां तक कि 'बीबी बैंक' टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने आरती सिंह और शहनाज कौर गिल को नॉमिनेशन से सुरक्षित किया। हालांकि शहनाज और आरती की टीम में शेफाली बग्गा भी थीं। इस वजह से वह भी सुरक्षित हो गईं।
5 of 5
Siddharth Shukla and Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा नॉमिनेटड हैं। जबकि लड़कों में सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा बाकी सभी नॉमनेट हुए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में असीम, पारस छाबड़ा, अबु मलिक और सिद्धार्थ डे का नाम शामिल है। सलमान ने 'वीकेंड का वार' में बताया था कि इस बार भी घर से दो लोग बेघर होंगे।
यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: बेघर हुई कोएना ने दिया पहला इंटरव्यू, सलमान और शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे