फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घरवालों ने निकाली भड़ास, सलमान के सामने तीन कंटेस्टेंट्स को पड़े थप्पड़

Sun, 15 Dec 2019 03:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 15 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Vishal Aditya Singh Arhaan Khan slapped in Weekend Ka Vaar
Arhaan, Shehnaz and Vishal - फोटो : twitter

'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) अब कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसे देखकर आप भी कहेंगे प्यार से डर नहीं लगता है साहब थप्पड़ से लगता है। सलमान खान अब घरवालों से एक टास्क कराएंगे जिसमें कुछ घरवालों को थप्पड़ खाने पड़ेंगे। खास बात है थप्पड़ खाने वाले तीन कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के बेहद करीब है। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Vishal Aditya Singh Arhaan Khan slapped in Weekend Ka Vaar
Arhaan Khan - फोटो : twitter

बिग बॉस का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान घरवालों के साथ थप्पड़ टास्क कराएंगे। सलमान बारी-बारी से तीन घरवालों को इस टास्क के लिए बुलाएंगे। ये तीन कंटेस्टेंट्स अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और शहनाज कौर गिल हैं। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Vishal Aditya Singh Arhaan Khan slapped in Weekend Ka Vaar
Vishal Singh - फोटो : social media

इस टास्क में सलमान इन सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछेगें। अगर घरवाले ज्यादा संख्या में उनके जवाब से सहमत होंगे तो वह थप्पड़ खाने से बच जाएंगे, अगर सहमत नहीं होंगे तो उन्हें थप्पड़ खाना पड़ेगा। सबसे पहले अरहान आते हैं। सलमान अरहान से पूछते हैं कि 'किसे अपने काम दूसरों से करवाने की आदत है।' अरहान मधुरिमा का नाम लेते हैं। घरवाले सहमत नहीं होते और उन्हें थप्पड़ पड़ता है। इसके बाद विशाल आते हैं। सलमान पूछते हैं-'घर में बेवजह लड़ाई कौन करता है?'विशाल आरती का नाम लेते हैं। घरवाले सहमत नहीं होते और उन्हें थप्पड़ पड़ता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Vishal Aditya Singh Arhaan Khan slapped in Weekend Ka Vaar
shehnaz kaur gill - फोटो : twitter
इसके बाद शहनाज आती हैं। सलमान कहते हैं- 'आपने सिद्धार्थ और पारस में सबसे ज्यादा किसे मिस किया?'शहनाज कहती हैं 'सिद्धार्थ तो है नहीं इसलिए पारस का नाम ले लेती हूं।' घरवाले सहमत नहीं होते और इन्हें भी थप्पड़ पड़ता है।  इसके अलावा बिग बॉस का एक और प्रोमो आया है। इस प्रोमो में सलमान घर से बाहर जाने के लिए शहनाज का नाम लेते हुए दिखाई दिए। सलमान कहते हैं कि 'आउट हो गई तो आउट हो गई शहनाज। इसमें ड्रामा करने की क्या जरूरत है। कौन सा आपको मजाक लग रहा है। एक बार बोला, दो बार बोला, तीन बार बोला। आउट का मतलब आउट है।' 
 

 
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill Vishal Aditya Singh Arhaan Khan slapped in Weekend Ka Vaar
शहनाज कौर गिल - फोटो : Social Media

सलमान की बात सुन शहनाज फूट-फूटकर रोने लगती हैं और कहती हैं कि 'चार दिन मैंने एंटरटेन नहीं किया तो लोगों ने मुझे बाहर कर दिया। मुझे शो से बाहर नहीं जाना।' शहनाज के एविक्शन की बात सुनकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं। जिसके बाद पारस शहनाज का हाथ पकड़कर बिग बॉस के घर के मुख्य द्वार के पास पहुंचते हैं। प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मधुरिमा के अलावा शहनाज भी डबल एविक्शन में बेघर हुईं। अब सच क्या है ये तो आज प्रसारित एपिसोड में ही पता चलेगा। 

हफ्तेभर में टीवी की इन चार जोड़ियों के घर गूंजी किलकारियां, तीन तो एक ही दिन बने पेरेंट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed