बिग बॉस 13 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो में रोज नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं। शो में सबसे ज्यादा खास होता है वीकेंड का वार। वीकेंड का वार में सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। तो वहीं हर हफ्ते एक ना एक इविक्शन भी होता है। कभी-कभी शो में ट्विस्ट आ जाता है और इविक्शन नहीं भी होता। इस बार भी वीकेंड का वार बेहद खास रहा। जिसमें सलमान ने आसिम-हिमांशी की जमकर क्लास लगाई। तो वहीं पंजाब की कटरीना शहनाज कौर गिल फूट-फूटकर रोईं।
Bigg Boss 13: फिनाले से दो हफ्ते पहले बाहर हुईं शहनाज फूट-फूटकर लगीं रोने, सिद्धार्थ भी रह गए हैरान!
आसिम हिमांशी की क्लास लगना तो समझ में आता है। लेकिन पंजाब की कटरीना यानी कि शहनाज कौर गिल क्यों इतना रोईं? शहनाज के रोने की वजह है उनका इविक्शन। सोमवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान इस हफ्ते शहनाज को घर से बाहर आने के लिए कह देंगें। दरअसल शहनाज कौर गिल, विशाल आदित्य सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला इस हफ्ते बॉटम-3 में रहे। इन तीनों में से घर से कोई एक आज बेघर हो जाएगा।
बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस जासूस ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सलमान खान शहनाज कौर से कहते हैं कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं और उन्हें इसी वक्त घर से बाहर जाना होगा। ये सुनते ही शहनाज कौर गिल फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शहनाज के बेघर होने की खबर सुनते ही घर का हर एक सदस्य शॉक्ड रह जाता है। शहनाज रश्मि से गले मिलकर खूब रोती हैं।
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला भी काफी शॉक्ड दिखाई देते हैं। शहनाज जहां रश्मि से गले लगकर रोती हुई दिखाई देती हैं तो वहीं सिद्धार्थ चुपचाप कोने में खड़ें हुए दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ का रिएक्शन देखकर लगता है कि वो इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सिद्धार्थ भी शहनाज के इविक्शन की बात सुनकर उदास नजर आए।
वैसे रिपोट्स की मानें तो इविक्शन फेक है। सलमान मस्ती में शहनाज को घर से बेघर करने की बात कहते हैं। गौरतलब है कि सलमान इससे पहले भी कई बार ऐसे प्रैंक कर चुके हैं। लेकिन फिर भी ये बिग बॉस का घर है यहां कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता है। अब देखना ये होगा कि सोमवार के एपिसोड में विशाल, शहनाज और सिद्धार्थ में से कौन सा सदस्य बेघर होगा।