फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: हदें पार करने के बाद शहनाज गिल ने टीवी पर मांगी माफी, जानें क्या थी वजह?

Fri, 08 Nov 2019 12:09 PM IST
anand anand एनटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
एनटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क Published by: anand anand Updated Fri, 08 Nov 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill apologises to Himanshi Khurana mother in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शहनाज गिल काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सलमान खान के इस शो में कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। शो में तहसीन पूनावाला, हिमांशी खुराना, भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव, शेफाली जरीवाला और हिंदुस्तानी भाउ ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री की। इस शो में आने के बाद शहनाज और हिमांशी खुराना के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill apologises to Himanshi Khurana mother in salman khan show
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

दरअसल, शहनाज गिल की तरह हिमांशी खुराना भी पंजाबी गायिका हैं और शो में आने के बाद हिमांशी ने शाहनाज के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी के बारे में बताया। जिसके बाद शहनाज और हिमांशी खुराना के बीच झगड़ा और गलतफहमियां देखने को मिली। शो में हिमांशी खुराना ने बताया कि शहनाज ने उनकी मां के बारे में बिग बॉस के बाहर काफी गलत बोला था, इसलिए हिमांशी चाहती थीं कि शहनाज उनकी मां से नेशनल टेलीविजन पर माफी मांगे। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill apologises to Himanshi Khurana mother in salman khan show
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo

काफी विवाद के बाद शहनाज ने हिमांशी खुराना की मां से नेशनल टेलीविजन पर मांफी मांग ली है। दरअसल हाल ही में प्रसारित हुए बिग बॉस के शो में पारस छाबड़ा शहनाज गिल को बुलाता है और कहता है कि वह सभी के सामने हिमांशी खुराना की मां से माफी मांगे। पारस की बात को मानते हुए शहनाज कहती हैं कि वह गलत थीं और उस सभी बातों के लिए माफी मांगती हैं जो उन्होंने गलत तरीके से कही थीं। शहनाज की माफी के बाद पारस, हिमांशी से कहते हैं कि अब तो ठीक है? हिमांशी भी ठीक है कह कर बात खत्म करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill apologises to Himanshi Khurana mother in salman khan show
हिमांशी खुराना और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के बाद शहनाज गिल हिमांशी खुराना को देखकर परेशान हो गई थीं। वहीं हिमांशी खुराना ने शो में आरती सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रिआज को अपने और शहनाज के बीच हुए झगड़े के बारे में बताती हुई नजर आईं। वहीं 'बिग बॉस 13' में इन दिनों शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती में दरार नजर आ रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill apologises to Himanshi Khurana mother in salman khan show
हिमांशी खुराना और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज हिमांशी खुराना से सिद्धार्थ शुक्ला की बातचीत से नाराज हैं तो वहीं सिद्धार्थ इस बात से दुखी हैं कि शहनाज पूरी तरह से बदल चुकी हैं। इस बीच 'बिग बॉस 13' में टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई और देवोलीना दोबारा शो में आ चुकी हैं। सात नवंबर के एपिसोड में दोनों की घर में एंट्री दिखाई जाएगी। प्रोमो दिखाया गया है कि जैसे ही यह दोनों सितारे घर में आए तो इन्हें देखकर सिद्धार्थ शुक्ला नाशुख दिखे। 


पढ़ें: Bigg Boss 13: क्या सच में असली गेम खेल रही हैं शहनाज? हर पल सामने आ रही नई सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed