बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान कई बार खींचतान देखने को मिलती रहती है। कई बार टास्क के दौरान लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं, तो कई बार टास्क मस्ती-मस्ती में निकल जाते हैं। बात जब होती है कैप्टेंसी टास्क की तो घर वाले इसके लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। कई बार इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है इस बार के कैप्टेंसी टास्क के दौरान।
2 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : Social Media
मंगलवार को कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत जोरदार हुई। घरवालों में मस्ती-मजाक करते हुए एक दूसरे के साथ खेल की शुरुआत की। टास्क का नाम था प्लेनट मंगल, जिसमें आधे घरवाले साइंटिस्ट बने थे तो आधे उनके रोबोट। रोबोट्स को साइंटिस्ट्स के लिए मंगल गृह पर पानी भरकर आना था। टास्क के दौरन थोड़ी खींचतान भी हुई। मधुरिमा तुली इस रेस से बाहर हो गईं। वहीं आने वाले एपिसोड में इस टास्क का परिणाम देखने को मिलेगा।
3 of 5
शहनाज कौर गिल
- फोटो : Social Media
टास्क के दौरान विशाल आदित्य सिंह और शहनाज कौर गिल के बीच जमकर झगड़ा हुआ। हालांकि इस टास्क का नतीजा अभी सामने नहीं आया है। आने वाले एपिसोड में इस टास्क में और भी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। टास्क के हिसाब से यदि साइंटिस्ट अपने रोबोट्स को लेकर कोई डिसीजन नहीं ले पाएंगे तो इसका फैसला कार्य के संचालक विकास गुप्ता का होगा। विकास गुप्ता माहिरा को फ्री छोड़ेंगे जिससे पारस छाबड़ा अपने आप ही खेल कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएंगे।
4 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : Social Media
लेकिन पारस इसके लिए तैयार नहीं होंगे और मना कर देंगे। पारस कैप्टेंसी की दावेदारी खोने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं होंगे, चाहे टास्क कैंसिल ही क्यों ना हो जाए। पारस की ही राह पर चलते हुए आरती भी इसके लिए मना कर देंगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये टास्क पूरा हो पाता है या ये टास्क भी चढ़ घरवालों की जिद की भेंट।
5 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : Social Media
कैप्टेंसी की दावेदारी में इस बार घरवाले जुटे हुए हैं। टास्क का नाम है प्लानेट मंगल। एक तरफ टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला, मधुरिमा तुली, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और रश्मि देसाई साइंटिस्ट बने हैं। तो दूसरी तरफ शहनाज गिल, विशाल आदित्य सिंह, माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, आसिम रियाज और अरहान खान इन साइंटिस्ट्स के रोबोट बने हुए हैं। वहीं विकास गुप्ता टास्क के संचालक हैं।
पढ़ें: इन हीरोइनों की मां लाइम लाइट से रहती हैं दूर, खूबसूरती में देती हैं बेटियों को भी टक्कर