टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी पड़ाव में है। आने वाली 15 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होगा। घर में बचे हुए सभी 7 कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। अब घरवालों के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि फिनाले से पहले दो सदस्य बेघर हो सकते हैं।
2 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान आखिरी वीकएंड का वार में डबल एविक्शन की घोषणा कर सकते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। इनमें आरती और माहिरा को कमजोर माना जा रहा है। जबकि पारस और शहनाज शो की शुरुआत से ही मजबूती बनाए हुए हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता है।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सभी सात लोग नॉमिनेटेड थे। 'बिग बॉस' ने एलीट क्लब के तीनों मेंबर की इम्यूनिटी छीनने का घरवालों को मौका दिया था। इस टास्क में आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा मैदान में थीं। हालांकि कोई भी सदस्य एलीट क्लब मेंबर्स का सुरक्षा कवच छीन नहीं पाया और नॉमिनेट हो गए।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
एक टास्क में घरवालों को कछुए की तरह दिखने वाली एक गोलाकार डिजाइन वाले बॉक्स में रहने था। वो केवल अपना सिर बाहर निकाल सकते थे और उसी बॉक्स में रहते हुए गॉर्डन एरिया में कहीं भी जा सकते थे। इस टास्क का हिस्सा होने के साथ-साथ रश्मि देसाई इस टास्क की संचालक थी। रश्मि के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज इन लोगों को इस बॉक्स से निकाल सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी आखिर में बॉक्स में बच जाएगा वो किसी भी एलीट क्लब की मेंबर की इम्यूनिटी छीन सकता है। रश्मि ने शहनाज की प्लानिंग अपनाकर पारस और माहिरा को बॉक्स से हाथ बाहर निकलने पर आउट किया। पारस इससे नाराज हो गए थे।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
इसके बाद पारस ने सभी बॉक्स को तोड़ दिया। बिग बॉस ने उन्हें डांटा और टास्क दोबारा शुरू करवाया। पारस और माहिरा का शहनाज के साथ झगड़ा भी हुआ। पारस ने शहनाज और आरती को बॉक्स से निकालने के लिए उनके ऊपर मिर्ची पाउडर और कई सारी चीजें फेंकी। आरती और शहनाज बॉक्स से बाहर निकल आए। इस तरह से एलीट क्लब के मेंबर की इम्यूनिटी बरकरार रही।
Bigg Boss 13: फिनाले के बाद दोबारा साथ नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ-रश्मि, मिला बड़ा ऑफर!