फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: 'वीकेंड का वार' में सलमान लगाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास, 2 महीने से कर रहे एक ही गलती

Sat, 30 Nov 2019 02:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 30 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Siddharth Shukla on his aggressive behavior
Siddharth Shukla and Salman Khan - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) अपने आक्रामक व्यवहार की वजह से शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं। यहां तक कि कई बार घरवाले इस बात को उन्हें कह भी चुके हैं। हालांकि सिद्धार्थ यह कह भी चुके हैं कि वो वैसे ही हैं। सिद्धार्थ के इस बर्ताव को लेकर सलमान खान भी उन्हें आगाह कर चुके हैं। इस 'वीकेंड का वार' में सलमान कुछ ऐसा करेंगे जिसे देखकर सिद्धार्थ भी हैरान रह जाएंगे। 

Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Siddharth Shukla on his aggressive behavior
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट में जानकारी दी कि इस 'वीकेंड का वार' क्या क्या होने वाला है। इस ट्वीट के मुताबिक सलमान खान सिद्धार्थ को उनके आक्रामक व्यवहार की झलक दिखाएंगे। ऐसा करके वह सिद्धार्थ को यह अहसास कराने की कोशिश करेंगे कि जिस तरह से वह लोगों से घर के अंदर बात करते हैं वो ठीक नहीं है। 
 

Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Siddharth Shukla on his aggressive behavior
Siddharth Shukla and Salman Khan - फोटो : twitter

सलमान खान पहले सिद्धार्थ से आमतौर पर बात की जाने वाली टोन में बात करेंगे। इसके बाद एकदम से बात करते करते आक्रामक हो जाएंगे और ऊंची आवाज में बात करेंगे। इस 'वीकेंड का वार' वीवो कॉलर का सवाल सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आएगा। वीवो कॉलर सिद्धार्थ से पूछेंगे- 'आसिम को हमेशा घर में आपका चेला कहा गया, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आप पारस के चेले बन गए हो। इस पर क्या कहना चाहेंगे?'

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Siddharth Shukla on his aggressive behavior
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media

रविवार को 'वीकेंड का वार' में 'पति पत्नी और वो' फिल्म की स्टारकास्ट भी आएगी। कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर शो के दौरान अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। यह फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी। आपको बता दें, सीरियल की मशहूर बहू देवोलीना शो के दौरान तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया है। शो में देवोलीना आएंगी दोबारा या नहीं यह उनकी सेहत पर निर्भर करेगा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan lashes out on Siddharth Shukla on his aggressive behavior
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

देवोलीना के घर से बाहर होते ही नॉमिनेटड छह कंटेस्टेंट्स को फायदा हुआ है। 'द खबरी' के मुताबिक इस हफ्ते कोई और बेघर नहीं होगा। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं।     

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना, इस वजह से बिगड़ी तबीयत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed