'बिग बॉस' में इस बार भी अरहान खान सबके निशाने पर रहे। बीते 'वीकेंड का वार' में शादी और बच्चे के सच का खुलासा सलमान (Salman Khan) ने किया था। वहीं इस बार रश्मि देसाई (Rashami Desai) के भाई और काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने रश्मि देसाई को सच का आइना दिखाया। इसके साथ ही सलमान ने रश्मि देसाई को ऐसी बात बताई जिसके बाद अरहान घरवालों के सामने रो पड़े।
Bigg Boss 13: सलमान ने फिर खोली रश्मि के सामने अरहान की पोल, सुनते ही रो पड़े अभिनेता
काम्या पंजाबी के अलावा रश्मि देसाई के भाई घर में बतौर मेहमान आए थे। इन दोनों का घर में आना एक टास्क का हिस्सा था। शो में आते ही काम्या पंजाबी ने अरहान खान को खूब सुनाया। काम्या ने कहा-'रश्मि का अकाउंट तो पहले जीरो था लेकिन घर में आकर तुम्हारा अकाउंट जीरो हो गया है। तुम भले ही उसको वहां से यहां लेकर आए हो लेकिन प्यार ऐसे नहीं होता।' इसके बाद रश्मि से कहा-'गलती एक बार होती है दोबारा नहीं। तुम्हें यहां पर किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हें जानती हो तुम मजबूत हो। पहले सिद्धार्थ के नाम पर लड़ रही थीं और अब अरहान के। अपना खेल खेलो अब।'
इसके बाद रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई आए। गौरव को देखते ही रश्मि ने गले लगा लिया और खूब रोईं। इसके बाद गौरव ने कहा- 'आप कभी भी सड़क पर नहीं थी। आपका परिवार भी है और घर भी। अरहान को लेकर कोई भी फैसला घर के बाहर आने के बाद लेना। बाहर चीजें बहुत खराब हैं।' गौरव के यह कहते ही रश्मि परेशान हो गई और कहा कि 'मुझे बताओ।' इसके बाद गौरव घर के बाहर चले गए। गौरव के जाते ही सलमान ने रश्मि से कहा- 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा-'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।'
सलमान ने कहा- 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा - 'मैं अकेले रहती हूं।' सलमान ने कहा- 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा- 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा- 'मैंने भी यही सुना है आने से पहले। अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो।'
अरहान रश्मि और विकास के सामने रोने लगते हैं। वह कहते हैं- 'मुझसे गलती हो गई कि मैंने सड़क वाली बात घर पर की। जो मैंने कहा वो लोगों ने सुना और जो आपने कहा वो नहीं सुना क्या इन लोगों ने?' रश्मि ने कहा- 'कुछ तो हुआ है जो इस तरह से लोग कह रहे हैं?' फिलहाल रश्मि अरहान का रिश्ता क्या मोड़ लेता है यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में सबसे बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा तुली नहीं ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!