बिग बॉस के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। उनके पसंदीदा होस्ट सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड का वार में दिखाई नहीं देंगे। इस खबर से सलमान के फैन्स काफी निराश हैं। सलमान का रिप्लेसमेंट भी देख लिया गया है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सलमान को वीकेंड का वार के लिए रिप्लेस करने जा रहे हैं।
बिग बॉस में हुआ बड़ा बदलाव, सलमान खान को छोड़ अब ये शख्स करेंगे वीकेंड का वार, जानें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चलें कि सलमान के फैन्स को इस खबर से घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सलमान सिर्फ इस हफ्ते के लिए बिग बॉस में नहीं रहेंगे। अगले हफ्ते से सलमान एक बार फिर से अपने शो की बागडोर संभाल लेंगे। दरअसल शो के मेकर्स ने सलमान खान को उनके जन्मदिन की वजह से इस हफ्ते की छुट्टी दे दी है। क्योंकि वीकेंड का वार शुक्रवार को शूट होकर शनिवार को टेलीकास्ट होता है। ऐसे में शुक्रवार को सलमान का जन्मदिन होने की वजह से मेकर्स ने उन्हें छुट्टी दे दी है।
सलमान की जगह इस हफ्ते बिग बॉस में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आएंगे। रोहित इस बार सलमान की जगह वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। हालांकि सलमान के फैन्स उन्हें इस बार जरूर मिस करने वाले हैं। सलमान के फैन्स के लिए उनकी कमी रोहित पूरी नहीं कर पाएंगे या नहीं, ये कहना मुश्किल है। लेकिन रोहित सलमान की ही तरह घरवालों की क्लास लगाते हुए जरूर नजर आएंगे।
गौरतलब है कि रोहित इससे पहले कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला शो खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रह चुके हैं। उनकी दमदार पर्सनालिटी को देखते हुए मेकर्स ने सलमान की जगह रोहित को लेने का फैसला किया है। इससे पहले सलमान की जगह फराह खान को भी शो में होस्ट के रूप में देखा जा चुका है। ऐसे में अब रोहित को सलमान की जगह देखना दिलचस्प होगा।
सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के दिन उनकी छोटी बहन अर्पिता खान ने उन्हें बेशकीमती तोहफा दिया है। अर्पिता ने इस दिन सलमान को दूसरी बार मामा बनाते हुए बेटी को जन्म दिया है। साथ ही साथ उन्होंने बेटी के नाम की घोषणा भी कर दी है। अर्पिता और आयुष ने अपनी बेटी का नाम आयत शर्मा रखा है।
पढ़ें: साल 2020 में शादी के बंधन में बंधेंगे 'बाहुबली', क्या कर रहे हैं 'जान' रिलीज होने का इंतजार?