'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई अभी तक अपने करीबी लोगों में ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान और भाई के बारे में बातें करती हुईं नजर आई थीं लेकिन वो अपनी मां के बारे में कभी बात करती नहीं दिखीं। मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि रश्मि और उनकी मां के रिश्ते ठीक नहीं है। बिग बॉस 13 के एक अनसीन वीडियो में पहली बार रश्मि इस पर बोलती नजर आईं।
2 of 6
Rashami Desai
- फोटो : social media
रश्मि और आरती साथ में बैठे होते हैं। रश्मि अपने गुस्से का जिक्र करते हुए कहती हैं कि 'मुझे गुस्सा बहुत आता है। मैंने असल में एक बार जहर खा लिया था। मुझे बहुत गुस्सा आता था कि मैं लड़की हूं। मेरी मां ने उस वक्त हमेशा मुझे प्रोटेक्ट किया लेकिन मैं बहुत मूडी थी। मेरी शादी के बाद मां ने कभी साथ नहीं दिया।
3 of 6
Rashami Desai
- फोटो : voot
आरती रश्मि से पूछती हैं कि 'मां के साथ प्रॉब्लम क्या हुआ?' रश्मि कहती हैं कि 'वो बहुत ज्यादा पजेसिव हैं। उनकी पूरी दुनिया मेरे इर्द गिर्द थी। उनका पति नहीं था ऐसे में मैं ही थी उनकी सबकुछ। मुझे उनके प्यार से समस्या नहीं होती थी लेकिन बाकी चीजों में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करती थीं। वो अभी भी मुझे बच्चा मानती हैं लेकिन एक उम्र हो जाने के बाद सभी को स्पेस चाहिए होता है।'
4 of 6
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : twitter
रश्मि आगे कहती हैं कि 'मेरी जिंदगी में वो हर चीज को कंट्रोल करना चाहती थीं। उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता था। इस वजह से कई बार उनके साथ बहस हो जाती थी। एक वक्त ऐसा था जब मेरे भाई और भाभी ने बोल दिया था कि शादी के बाद जब मैं चली जाऊंगी तो उन सबको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।'
5 of 6
Arhaan Khan and Rashami Desai
- फोटो : file photo
रश्मि ने साल 2012 में अपने को-एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे। शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और और 4 साल में ही ये शादी टूट गई थी। फिलहाल रश्मि अरहान खान को डेट कर रही हैं। घर में ही दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया था।