फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के पांच दिन बाद ये क्या बोल गईं रश्मि देसाई? कनेक्शन आसिम रियाज से जुड़ा

Thu, 20 Feb 2020 08:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Feb 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai said Asim Riaz deserving winning trophy then Sidharth Shukla
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है। सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे जबकि फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज थे। सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 को फिक्स्ड बताया था। वहीं कई टीवी के सितारों ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर शो की आलोचना की थी। सिद्धार्थ शक्ला की जीत पर अब रश्मि देसाई ने भी प्रतिक्रिया दी है, जो दर्शकों को हैरान कर सकती है। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai said Asim Riaz deserving winning trophy then Sidharth Shukla
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि देसाई ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबाय से बात की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के घर मेें अपने सफर और सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया। रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी ढेर सारी बाते कीं गईं। इस दौरान सिद्धार्थ को फिक्स विजेता बताए जाने पर रश्मि ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर उन्होंने कहा था, 'बिग बॉस के घर मेें मैंने जितना सिद्धार्थ के सफर को देखा उसके आधार पर मैं ये कह सकती हूं कि उन्होंने अच्छा किया और खेला, लेकिन काबिलियत की बात करें तो मेरी नजर में आसिम रियाज ज्यादा विजेता के काबिल थे।

Bigg Boss 13 Rashami Desai said Asim Riaz deserving winning trophy then Sidharth Shukla
Siddharth Shukla, Rashami Desai - फोटो : amar ujala

रश्मि देसाई ने आगे कहा, 'वैसे तो मैं भी अपने आप को विजेता के तौर पर देख रही थी, लेकिन अंत में पिछड़ गई। मैं सिद्धार्थ की जीत पर सवाल खड़े नहीं कर रही, लेकिन आसिम की शो में ग्रोथ सबसे ज्याजा अच्छी रही है।' रश्मि देसाई से पूछा गया कि सभी दर्शक सिद्धार्थ को फिक्स्ड विजेता बता रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा, 'सब कुछ दर्शक पर निर्भर करता था। उन्हें जो सही लगा उन्होंने उसे विजेता बना दिया।' इसके अलावा रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के साथ बिग बॉस के घर में अपने झगड़े पर भी बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai said Asim Riaz deserving winning trophy then Sidharth Shukla
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि देसाई ने कहा, 'सिद्धार्थ शुक्ला मुझसे जिस तरीके से बात करते थे वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। सिर्फ मैं ही नहीं घर की बाकि लड़कियां भी सिद्धार्थ के बारे में ऐसा ही सोचती थी। हमारी सोच कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाई। बिग बॉस 13 का जब सीजन खत्म होने जा रहा था, तब मेरे और सिद्धार्थ के बीच में काफी कुछ सामान्य हो गया था। बिग बॉस के घर में रहते हुए मेरी लड़ाई आसिम और पारस के साथ भी हुई है। माहिरा भी बहुत बार मुझे गलत बोल देती थी लेकिन मैंने काफी खूबसूरती से सभी चीजों को संभाला था, लेकिन सिद्धार्थ मुझे बार-बार बुरा बोलता था इसलिए मुझे भी जवाब देना पड़ता था।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai said Asim Riaz deserving winning trophy then Sidharth Shukla
Rashami Desai - फोटो : Social Media

इसके अलावा रश्मि देसाई ने बिग बॉस के घर में अपने सफर पर ढेर सारी बाते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। आरती और पारस के बाद शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, शहनाज और रश्मि थे लेकिन रश्मि देसाई टॉप 3 में जगह नहीं बना पाईं। घर से बाहर आने के बाद रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया है।

पढ़ें: कमल हासन की फिल्म के सेट पर दर्दनाक हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत, 10 घायल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed