'बिग बॉस 13' अभी तक का सबसे लोकप्रिय सीजन रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट थे जिनके बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिले हालांकि घर से निकलने के बाद उनके रिश्ते सामान्य लग रहे हैं। ऐसे ही दो सितारे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई। सीरियल 'दिल से दिल तक' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जब ये दोनों बिग बॉस के घर के अंदर गए तब उनके बीच तीखी नोक झोंक हुई हालांकि अब उनके रिश्ते सामान्य हैं।
2 of 5
rashami desai
- फोटो : social media
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। रश्मि से जब सिद्धार्थ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर दोनों के फैंस को भी यकीन नहीं आया।
3 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के बारे में कहा कि 'हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वो काफी अच्छा इंसान है। जब शो खत्म होने वाला था हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।'
4 of 5
Sidharth Shukla and Rashami Desai
- फोटो : twitter
रश्मि आगे कहती हैं कि, 'हम दोनों को पता था कि हमारी लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी लेकिन मुझे खुशी है कि शो के खत्म होते होते हम अच्छी तरह से बातचीत करने लग गए थे। बिग बॉस में भी जब हम एक दूसरे की टांग खींचते थे तो दर्शकों को ये काफी पसंद आया।' जब रश्मि से पूछा गया कि क्या वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं तो उन्होंने कहा कि 'नहीं हम रिलेशनशिप में नहीं थे।'
5 of 5
Rashami Desai
- फोटो : Instagram
बीते दिनों रश्मि ने सिद्धार्थ के विजेता बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मुंबई में एक समारोह के दौरान रश्मि से पूछा गया कि 'लोग कह रहे हैं कि सिद्धार्थ फिक्स्ड विनर थे।' इस पर रश्मि ने कहा कि 'अगर लोग इस पर बात कर रहे हैं तो लोगों ने आपको बताया होगा कि विजेता कौन होना चाहिए, कौन जीता। मैं कौन हूं किसी की जीत पर सवाल उठाने वालीं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही बेवकूफी भरा सवाल है।'