बिग बॉस के 13वें सीजन ने 100 दिन पूरे कर लिए है। बीते 100 दिनों में घर के अंदर कई रंग देखे गए। यहां दुश्मन दोस्त बनें तो वहीं अच्छी दोस्ती और रिश्ते भी खत्म होते हुए नजप आए। बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी झगड़ा भी देखने को मिला। यहां तक कि इन दोनों ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में भी राज खोले। अब शो में ये दोनों एक-दूसरे से हमेशा बात करते से बचते हैं, लेकिन इसके बावजूद रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को अच्छा आदमी बोला है।
Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ को बताया 'अच्छा आदमी', हैरान घरवालों ने ऐसा दिया रिएक्शन
दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 का एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस के घर में कॉमेडियन और कलाकार परितोष त्रिपाठी पंहुचते हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ कॉमेडी नाइट्स का आयोजन किया। यहां बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स माइक पर आकर अपनी कॉमेडी से घरवालों का मनोरंजन करते हैं। एक तरफ आरती खुद को इंडिपेंडेट बताते हुए अपने आप का ही मजाक उड़ाती हैं, वहीं दूसरी तरफ रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला पर मजाक करती हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
प्रोमो के अनुसार माइक पर पहुंचकर रश्मि देसाई कहती हैं कि 'सिद्धार्थ शुक्ला, तुम बहुत अच्छे आदमी हो..... जोक खत्म'। रश्मी की ये बात सुनकर सभी घरवाले पहले तो हैरान होते हैं, फिर ठहाके मारकर हंसने लग जाते हैं। वहीं इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि का झुक कर धन्यवाद भी कहते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बात करें बिग बॉस के खेल की तो बिग बॉस 13 में घरवालों ने एक बार फिर से एक और टास्क रद्द करवा दिया। यह टास्क कैप्टेंसी का था। इस टास्क में सभी घरवाले दावेदार थे लेकिन हर बार की तरह कंटेस्टेंट्स की आपसी सहमति नहीं बनी और टास्क रद्द हो गया। खास बात है कि टास्क रद्द करवाने वाले तीन सदस्यों को 'बिग बॉस' ने ऐसा दंड दिया जिसे सुनकर शहनाज कौर गिल खुश हो गईं। यहां तक कि उन्होंने तीनों को बधाई भी दी।
सभी कंटेस्टेंट्स को अपने गले में एक-दूसरे की तस्वीर को टांगना था। किसके गले में किसकी तस्वीर होगी ये खुद 'बिग बॉस' ने बताया। टास्क के अनुसार जो भी सदस्य अपने पास मौजूद जिस कंटेस्टेंट को इस बार घर का कप्तान नहीं बनाना चाहता है उसकी तस्वीर को गले से निकालकर आग मेें जला देगा। ऐसे में सिद्धार्थ विशाल की, मधुरिमा माहिरा की, रश्मि सिद्धार्थ की और विशाल आरती की तस्वीर को आग में जला देते हैं। आखिर में तीन सदस्य बचते हैं जिनमें कौन पहले जाएगा इसको लेकर बहस होती है। ये सदस्य माहिरा, पारस और आसिम रियाज हैं। माहिरा के गले में पारस की तस्वीर, पारस के गले में आसिम की तस्वीर और आसिम के गले में रश्मि देसाई की तस्वीर होती है। पारस आसिम से कहते हैं कि वह रश्मि की तस्वीर को जला दें, लेकिन आसिम बोलते हैं कि वह रश्मि को घर का कप्तान बनाना चाहते हैं। वहीं माहिरा भी पारस की तस्वीर को जलाने से मना कर देती है। ऐसे में पारस, आसिम और माहिरा अपनेे गले में टंगी तस्वीर को जलाते नहीं है।
इन तीनों को ऐसा करना 'बिग बॉस' को पसंद नहीं आता है और इन तीनों को दंड देने की घोषणा करते हैं। 'बिग बॉस' कहते हैं- 'आप लोगों ने हमेशा की तरह टास्क को रद्द कराने की कोशिश की न कि टास्क को बढ़ाने की। इसलिए बिग बॉस दोषी तीन सदस्यों माहिरा, पारस और आसिम को दंड देते हैं। जब तक घर का नया कैप्टन नहीं बनता तब तक आप तीनों को घर के सारे काम करने होंगे। आप तीनों की कोई और मदद भी नहीं करेगा।' 'बिग बॉस' का ये फैसला सुन शहनाज बहुत खुश हो जाती हैं। वो तुरंत कहती हैं कि 'आप तीनों को बधाई हो। बहुत रद्द करवाना था अब आएगा मजा।' शहनाज की ये बात सुन पारस का मुंह बन जाता है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क रद्द, इन तीन दोषियों को 'बिग बॉस' ने दी कड़ी सजा