बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है । रश्मि ने बिग बॉस के घर में खुद को साबित किया है और वो एक उम्दा खिलाड़ी बनकर सामने आई हैं । घर में उनकी कई लोगों से लड़ाई हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दर्शक भी रश्मि को बहुत पसंद कर रहे हैं । रश्मि जब जब कमजोर पड़ीं, तब तब दर्शकों ने उनका हौसला बढ़ाया । घर के अंदर रश्मि की निजी जिंदगी के भी कई राज खोले गए लेकिन वो इससे भी कमजोर नहीं पड़ीं ।
रश्मि देसाई और उनकी मां के बीच दूर हुए गिले-शिकवे, घर के बाहर केक काट मनाया बेटी का जन्मदिन
रश्मि के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया । रश्मि की मां रसीला देसाई और भाई गौरव ने मिलकर रश्मि के लिए केक काटा । रसीला और गौरव ने एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की । जहां रश्मि के कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं । सबने मिलकर रश्मि के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया ।
इसके बाद रसीला 'फूलों का तारो का... ' गाना गाती हुई नजर आ रही हैं । फिर सबने केक काटा । रश्मि का बर्थडे मनाते उनके परिवार का वीडियो वायरल हो रहा है । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रसीला देसाई ने बताया कि वो हर साल अपनी बेटी का बर्थडे धूम-धाम से मनाती हैं । 'ये हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है । मैं हमेशा डॉल शेप केक उसके लिए बनाती हूं । इस बार मैं नहीं बना पाई क्योंकि मेरी तबीयत नहीं ठीक थी ।'
View this post on Instagram
A post shared by she (@rashamifc_sidra) on
कभी तपस्या, तो कभी मंदोदरी बनकर खींचा दर्शकों का ध्यान, रश्मि के इन किरदारों ने किया कमाल