'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई (Rashami Desai) और देवोलीना के बाहर जाने के बाद प्रशंसक बेसब्री से उनके दोबारा घर में जाने का इंतजार कर रहे थे। प्रशंसकों का यह इंतजार अब खत्म हो गया है। यह दोनों अभिनेत्रियां 'बिग बॉस' के घर में दोबारा वापस आ गई हैं। खास बात है कि जैसे ही यह दोनों सितारे घर में आए तो इन्हें देखकर सिद्धार्थ शुक्ला नाशुख दिखे।
BB13: रश्मि-देवोलीना की वापसी से घरवालों को लगा झटका, सिद्धार्थ शुक्ला का उड़ा चेहरे का रंग
'बिग बॉस' के छह नवंबर के टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि रश्मि और देवोलीना ने दोबारा घर में एंट्री ली है। इन दोनों अभिनेत्रियों के घर में आने से कुछ सितारे बेहद खुश नजर आए तो वहीं कुछ नाखुश। अब कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर यही प्रोमो वीडियो साझा किया गया है।
.@devoleena_23 aur @TheRashamiDesai ne maari #BB13 house mein suprise entry. Kaisa hoga gharwalaon ka tedha reaction?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot. @vivo_india @AmlaDaburIndia @bharatpeindia@beingsalmankhan #BiggBoss #BiggBoss13 #SalmanKhan pic.twitter.com/1MrZZ2VGn6
इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि घर की घंटी बजती है और यह दोनों अभिनेत्रियां आती हैं। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला आसिम से बात करते हुए कहते हैं कि 'अपना तो वैसे भी टूट रहा है और वो लोग अब बहुत मजबूत हो गए हैं।' प्रोमो में रश्मि से घर का कोई सदस्य कह रहा है 'वो खुश नहीं है, रश्मि कहती हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता।'
रश्मि और देवोलीना के घर में आने से पूरा खेल पलट सकता है। यह दोनों जब घर में थीं तब भी घरवाले दो गुटों में बंटे हुए थे। वहीं नए सदस्यों के आने के बाद घर का माहौल अब बदल चुका है। घरवाले भले ही गुटों में बंटे हुए हैं लेकिन सिद्धार्थ का ग्रुप अब पहले की अपेक्षा कमजोर होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में देखना होगा कि रश्मि और देवोलीना सिद्धार्थ से सुलह करेंगी या फिर पारस के साथ मिलकर ही खेलेंगी।
खास बात है कि बिग बॉस शुरू होने से पहले अरहान खान के साथ रश्मि के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अरहान के जाने से पहले ही रश्मि बेघर हो गई थीं। ऐसे में रश्मि और अरहान की दोस्ती शो में क्या रंग लाएगी? शो में आते ही अरहान ने कहा था कि वह रश्मि और सिद्धार्थ की सुलह कराएंगे। हालांकि उनका शो में सिद्धार्थ से झगड़ा हो चुका है। अब देखना होगा कि यह तीनों घर में कैसे रिएक्ट करेंगे।
यह भी पढ़ें- अचानक शो के बंद होने पर अभिनेत्री ने निर्माता पर लगाया आरोप, बोलीं- 'नहीं मिले बकाया 30 लाख रुपये'