'बिग बॉस 13' में बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला के बीच नोक झोंक देखने को मिली। दोनों के बीच ऐसी बहस हुई कि शेफाली ने गुस्से में शहनाज की तुलना राखी सावंत से कर दी और कहा कि 'आप मुझे कभी-कभी पंजाब की राखी सावंत लगती हैं।' बिग बॉस में चर्चा के बाद अब राखी सावंत ने शेफाली पर भड़क गई हैं।
'बिग बॉस' पर भड़कीं राखी सावंत ने की शहनाज-शेफाली की शिकायत, बोलीं-शर्म आनी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कर कहा, 'आप लोग मुझे क्या समझते हैं। मैंने शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल जैसे कंटेस्टेंट के खिलाफ कंप्लेन कर दी है। मैं इतनी बिजी रहती हूं और आप लोग बिग बॉस में मेरा नाम खराब कर रहे हैं। आप लोगों को शर्म नहीं आती।'
राखी सावंत कहती हैं कि 'सलमान खान, ये लोग मेरा नाम खराब कर रहे हैं बिग बॉस में। सलमान खान मुझे न्याय चाहिए। ये क्या है कि पंजाब की राखी सावंत। राखी सावंत तो हर जगह है। चीन, भूटान हर जगह एक राखी सावंत है।'
अपने एक अन्य वीडियो में राखी सावंत ने कहा, 'ये सब लोग मेरे पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं। वो कांटा लगा गर्ल तुममें खुद इतने कांटा लगा हुआ है। मुझे इतना ट्रोल कर रही हो। बिग बॉस आकर मेरा यहां इंटरव्यू लीजिए वरना मैं आपको एलिमिनेट कर दूंगी।'
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
बता दें कि शेफाली के राखी सावंत करने पर शहनाज भी भड़क उठीं। शहनाज, पारस और माहिरा के पास जाकर बोलती हैं- 'मुझे सब समझ में आ रहा है कि कहां से ये सब शब्द आ रहे हैं। कौन किसको गेम सिखा रहा है।' शहनाज का इशारा हिमांशी की ओर था।
'बेटी के जन्म के 7 महीने बाद इस अभिनेत्री ने किया खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के बाद डिप्रेशन...'