फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि-सिद्धार्थ के कॉमन फ्रेंड का बड़ा खुलासा, बताया क्या है दोनों की असलियत

Sat, 09 Nov 2019 12:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 09 Nov 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Reason revealed why Siddharth Shukla says Rashami Desai I favoured on you
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आए दिन रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के झगड़े होते रहते हैं। रश्मि की जैसे ही वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई उसके बाद इन दोनों का झगड़ा फिर से देखने को मिला। हालांकि इन दोनों के झगड़े के पीछे की असली वजह क्या है? इस बात का अभी तक शो में खुलासा नहीं हुआ है। यह बात तो कई बार घरवाले और खुद रश्मि कह चुकी हैं कि यह झगड़ा उनका सीरियल 'दिल से दिल तक' से चल रहा है। खास बात है कि इस शो के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि से कहा था कि 'मेरे बहुत अहसान हैं आप पर।' यह सुनते ही रश्मि भड़क उठी थीं। अब सिद्धार्थ के इन शब्दों की असलियत का खुलासा हो चुका है।

Bigg Boss 13 Reason revealed why Siddharth Shukla says Rashami Desai I favoured on you
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल 'दिल से दिल तक' के दौरान रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि मेकर्स ने फैसला लिया था कि उन दोनों में से कोई एक ही शो में रह सकता है।' रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि और सिद्धार्थ के कॉमन दोस्त ने बताया- 'मेकर्स की मीटिंग के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने स्टैंड लिया और कहा अगर इस शो से कोई जाएगा तो वो है।'

Bigg Boss 13 Reason revealed why Siddharth Shukla says Rashami Desai I favoured on you
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

सिद्धार्थ ने आगे कहा था- 'रश्मि इस शो से आगे बढ़ सकती हैं। उसने शो छोड़ दिया क्योंकि रश्मि देसाई उस वक्त आर्थिक परेशानी से जूझ रही थीं।' इसके बाद शो में सिद्धार्थ की जगह किसी और अभिनेता को लिया गया था। शो के दौरान रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बड़ा खुलासा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Reason revealed why Siddharth Shukla says Rashami Desai I favoured on you
Rashami , Siddharth and Devoleena - फोटो : file photo

वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले रश्मि ने देवोलीना और सिद्धार्थ डे से कहा था- 'ये मुझे कई बार कह चुका है कि मैंने तुम पर अहसान किया है। सिद्धार्थ के मुताबिक मेकर्स मुझे शो में रिप्लेस कर रहे थे लेकिन उसने ऐसा नहीं होने दिया। जबकि चैनल में जाकर इसी ने बोला था कि रश्मि को निकाल दो। बहुत झगड़े करते थे हम लोग इसलिए चैनल ने मीटिंग भी बुलाई थी। प्रोडक्शन ने कहा था कि हम लोग हैंडिल नहीं कर पा रहे। हमारे लव सीन कोई देख लो तो ये नहीं कहेगा कि अभी गालियां देकर हटे हैं। वो मुझे गालियों से मारता था और मैं प्यार से।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Reason revealed why Siddharth Shukla says Rashami Desai I favoured on you
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

आठ नवंबर के 'बिग बॉस' के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में भी सिद्धार्थ और रश्मि से जुड़े देवोलीना ने सवाल पूछे। रश्मि ने देवोलीना से पूछा- 'आखिर रश्मि और सिद्धार्थ के बीच ऐसा क्या हुआ था?' रश्मि कहती हैं- 'उससे ज्यादा बुरा इंसान मैंने अभी तक नहीं देखा। इसने मेरे साथ ऐसा किया है कि अगर मर भी रहा होगा तो पानी भी नहीं दूंगी।' वहीं अरहान कहते हैं कि 'अभी सही समय नहीं आया है यह बताने का।'

यह भी पढ़ें- TRP में अमिताभ-सलमान को भारी नुकसान, कपिल भी हुए बाहर, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed