अभिनेत्री सुरवीन चावला इसी साल अप्रैल में एक बेटी की मां बनी हैं। उनकी बेटी का नाम ईवा है। प्रेग्नेंसी के दौरान सुरवीन का वजन 18 किलो बढ़ गया था। जिसके बाद अभिनेत्री ने योगा और एक्सरसाइज से फिर से खुद को फिट कर लिया। अब सुरवीन ने एक इंटरव्यू में पोस्ट प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
Surveen Chawla
- फोटो : instagram
सुरवीन ने मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि 'मैंने प्रेग्नेंसी के बाद डिप्रेशन के बारे में सुन रखा था। इस वजह से मैंने पहले ही सोच रखा था कि खुद को इससे दूर रखूंगी। मैं अपनी भावनाएं व्यक्त करने वाले लोगों में से हूं और घूमा फिराकर बात नहीं करती। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे समझने वाला पार्टनर मिला जो मेरे साथ सबकुछ शेयर करता है।'
3 of 5
surveen chawla
- फोटो : social media
सुरवीन आगे कहती हैं कि 'किसी को खुद को दबाना नहीं चाहिए। डिप्रेशन किसी एक छोटी सी बात से ही शुरू होती है और बाद में यह बड़ी समस्या बन जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान, मैंने खुद को भावनात्मक रूप से अच्छी जगह पर रखा।'
4 of 5
surveen chawla
- फोटो : amar ujala
बेटी के जन्म पर सुरवीन ने कहा था 'इस पल को शब्दों में बयां कर पाना मेरे लिए कठिन है, मैं इसे बस महसूस कर रही हूं, हम सब बेहद खुश हैं।' सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से शादी रचाई थी, लेकिन उन्होंने यह शादी लोगों से दो साल तक छिपाकर रखी थी। ऐसे में साल 2017 में शादी की तस्वीर शेयर कर सुरवीन ने अपने फैंस को चौंका दिया था।
5 of 5
surveen chawla
- फोटो : amar ujala
सुरवीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में मेन लीड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में आने से पहले सुरवीन तमिल, तेलूगु, पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में सुरवीन नेटफ्लिक्स के वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आ चुकी हैं।
शाहरुख ने ममता बनर्जी को किया ऐसा इशारा, स्टेज से बोलीं- कट्टी कर लूंगी