{"_id":"5dfcb7ef8ebc3e87a3594c16","slug":"bigg-boss-13-paras-chhabra-seen-without-wig-mahira-laughs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: बिना विग के घूम रहे थे पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा की निकली हंसी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: बिना विग के घूम रहे थे पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा की निकली हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 20 Dec 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा
- फोटो : Social Media
Link Copied
बिग बॉस 13 टेलीविजन का सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो है। सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कुछ ऐसे वीडियोज भी आते हैं जिन्हें टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान नहीं दिखाया जाता है। ये वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं और सोशल मीडिया पर सामने आते ही आते ही तेजी से वायरल भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।
2 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : twitter
ये वीडियो है शो के सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा का। पारस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पारस बिना विग के दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कोई वीडियो बिग बॉस के घर से पहली बार सामने आया है। ये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में पारस वॉशरूम एरिया में बिना विग के चल कर आते हैं। वहीं माहिरा शर्मा और बैठी रहती हैं। वीडियो में पारस के पीछे सिद्धार्थ भी नजर आ रहे हैं।
3 of 5
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
वीडियो की खास बात ये है कि वीडियो में दिखाई दे रही माहिरा शर्मा पारस को देख मुंह छुपाकर हंस देती हैं। दरअसल वीडियो में पहले पारस दिखते हैं जो बिना विग के सामने आते हैं। इसके बाद माहिरा का रिएक्शन दिखाया जाता है। पारस को देख वो थोड़ा असहज हो जाती हैं और मुंह छुपाकर हंसती हैं।
A post shared by It's TV Time (@shiningbollywood) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पारस छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी बिग बॉस में एक टास्क के दौरान पारस की विग फिसल गई थी। ये वीडियो बी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर पारस छाबड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब ये नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Paras Chhabra and Mahira Sharma
- फोटो : twitter
वहीं बात करें बिग बॉस के घर की तो हाल ही में पारस छाबड़ा ने माहिरा से प्यार का एलान किया था। जिसके बाद अब माहिरा ने भी अपने प्यार का एलान घरवालों के सामने कर दिया है। आने वाले एपिसोड में माहिरा के इस खुलासे के बाद शहनाज और माहिरा की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।