सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुका है। 15 फरवरी को इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने। सीजन 13 के फिनाले की दौड़ में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज, रश्मि देसाई , पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल थीं। फिनाले की दौड़ में रहते हुए सबसे पहले पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये लेकर शो को छोड़ने का फैसला किया था। पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये से भरे ब्रीफकेस को लेकर टॉप छह की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था।
Bigg Boss 13: 10 लाख रुपये लेकर पारस ने इसलिए छोड़ा था शो, सिद्धार्थ और रश्मि बने वजह ?
मजबूत कंटेस्टेंट होने के बावजूद पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये का ब्रीफकेस लेकर शो क्यों छोड़ा इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पारस छाबड़ा ने कहा कि, 'एक हद पर आकर आपको यह एहसास होता है कि क्या होने वाला है, क्योंकि आपके सामने दो-तीन मजबूत प्रतियोगी होते हैं। वह भी वो जिन्होंने कलर्स के बड़े शो भी काम किया है। तब आपको शो में अपने सफर के बारे में पता होता है जिससे आपको अपनी अहमियत का पता चलता है।' पता हो कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने कलर्स टीवी के साथ लंबे समय तक काम किया है और ये दोनों छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार में से एक हैं।
पारस छाबड़ा ने अपनी मां की बात का जिक्र करते हुए शो के बारे में बताया कि, 'बिग बॉस की शुरुआत में मेरी मां ने मुझसे कहा था कि मैं बिग बॉस ना करूं क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि मैं शो में कैसा बर्ताव करूंगा। इसलिए मैं अपनी मर्जी से आया और अपनी ही मर्जी से वापस चला गया। मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है कि मैं पूरी शान के साथ रुपये लेकर वापस चला गया। जो लोग शो से निकल गए उन्हें तो कुछ नहीं मिला, मुझे कम से कम कुछ को मिला है।' सोशल मीडिया पर पारस छाबड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने शो में मौजूद सभी छह कंटेस्टेंट्स की तकदीर का फैसला करते हुए दस लाख रुपये से भरे एक ब्रीफकेस का ऑफर दिया था। इस ऑफर के तहत ग्रैंड फिनाले को बीच में छोड़ने वाले को ये ब्रीफकेस मिलता। सलमान ने इन सभी कंटेस्टेंट्स को 30 सेकेंड तक सोचने का मौका किया था। जिसके बाद पारस छाबड़ा ने ब्रीफकेस के साथ शो छोड़ने का फैसला किया। 10 लाख रुपये लेकर पारस छाबड़ा ने बिग बॉस छोड़ दिया।
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला जीतने में कामयाब रहे। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। इससे पहले के सीजन में पांच कंटेस्टेंट ही फाइनलिस्ट बनते रहे हैं। शो जीतने के बाद सिद्धार्थ को एक चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट को भी अच्छी खासी रकम दी गई है। बिग बॉस 13 की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की। उनके बाद पहले रनर अप आसिम रियाज थे। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं। रश्मि देसाई टीवी की बड़ी नाम हैं लेकिन उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। इसके बाद आरती सिंह पांचवें नंबर पर थीं। वहीं पारस छाबड़ा छठे नंबर पर थे।
पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला