'बिग बॉस 13' में इन दिनों फैमिली राउंड चल रहा है। आज पारस छाबड़ा की मां शो में पहुंचेंगी। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में पारस की मां ने माहिरा को किस करने पर उनकी ही क्लास लगा दी। यही नहीं पारस की मां ने उन्हें माहिरा से दूर रहने के लिए भी कहा।
Bigg Boss 13: माहिरा को Kiss करने पर भड़कीं पारस की मां, बोलीं- 'ऐसी 36 लड़कियां आएंगी'
पारस की मां कहती हैं कि 'सबसे पहले यहां गॉडफादर बनना बंद कर दे। तेरा गेम अच्छा खासा जा रहा था। पहले तू ऊंचाई पर था जहां से अब तू नीचे आ गया है।' पारस की मां का इशारा यहां माहिरा की ओर था। शो में अभी तक पारस-माहिरा की अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। वो हमेशा उनका सपोर्ट करते हुए दिखते हैं।
पारस की मां कहती हैं कि 'ये जो तू उसे किस करता है ये सब पसंद नहीं है। तू बैकफुट पर चला गया है। खेल पर ध्यान दे। 36 आएंगी 36 जाएंगी लेकिन तेरी वाली तेरी मां ही ढूंढ़ के लाएगी।' अब देखना होगा कि मां की इस सलाह पर पारस कितना अमल करते हैं।
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
इससे पहले शो में माहिरा की मां आईं तो वो पारस को देखते ही कहती हैं- 'घर के बाहर तुम्हारी गर्लफ्रेंड है। आकांक्षा बहुत प्यारी है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्त है। माहिरा को बार बार किस ना करो।' इस दौरान माहिरा अपनी मां को देख रही होती हैं और पारस के चेहरे पर स्माइल होती है।
माहिरा की मां के अलावा शहनाज कौर गिल के पिता ने भी पारस की क्लास लगाई थी। शहनाज के पिता ने कहा था कि 'पहले तुम शहनाज से कहते थे माहिरा तुमसे जलती है। अब यही तुम माहिरा से कहते हो। दोनों के बीच तुम्हारी वजह से झगड़े हो रहे हैं।'
Bigg Boss 13: फैमिली राउंड में फूट-फूटकर रोने लगीं रश्मि, सिद्धार्थ ने अपने हांथों से पानी पिलाया