'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में एक बार फिर से घरवालों का खेल पलटने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब 'सीक्रेट रूम' से पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) घर में ग्रैंड एंट्री करेंगे। पारस की यह एंट्री 12 दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाई जाएगी। पारस को 'बिग बॉस के मुख्य घर में जाने का प्रोमो वीडियो भी आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में पारस घरवालों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट को देखते ही पारस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर घरवाले चौंक गए।
Bigg Boss 13:आते ही पारस ने खोली घरवालों की पोल, इस कंटेस्टेंट को देख बोले-'दूर रह,घोंप देगा छुरा'
प्रोमो को बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पारस के आते ही कुछ घरवाले हैरान रह जाते हैं तो कुछ खुश। सबसे पहले माहिरा पारस को गले लगाती हैं। इसके बाद जैसे ही विशाल (Vishal Aditya Singh) उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं तो वह कहते है 'तू दूर ही रह कब पीठ में छुरा घोंप देगा पता नहीं चलेगा।'
इसके बाद पारस कहते हैं- 'तुम लोग जो यहां पर दोस्ती कर रहे हो सब झूठ है। विशाल दोस्त के लिए तुम्हारा फिक्र सिर्फ किस करने और गले लगने तक ही है।' इसके बाद पारस रश्मि से कहते हैं- 'अरहान (Arhaan Khan) ने कहा है कि तुम्हारा बैंक अकाउंट जीरो हो गया था। तुम सड़क पर आ गई थीं। यहां तक कि आज तुम यहां पर हो तो इनकी वजह से हो।' पारस के यह कहते ही रश्मि का चेहरा दिखाया गया है जिसमें वह हैरान नजर आईं।'
Secret room se ghar mein aate hi #ParasChhabra ne kar diya sab ko expose!
Dekhiye kya hungama hoga inki entry ke baad, aaj raat 10.30 baje!
Anytime on @justvoot @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/yiO96cHLA5
पारस के साथ सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) प्रोमो वीडियो में नजर नहीं आए। ऐसा इसलिए क्योंकि तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला टाइफाइड से पीड़ित हैं। सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने दी।
Sidharth Shukla hospitalized
as per latest reports, #SidharthShukla is at a hospital and is being injected to increase his blood platelets and is on glucose drips as well.
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई।