फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि को सिद्धार्थ ने कहा 'ऐसी लड़की' तो अभिनेत्री ने लगाई फटकार, बिग बॉस को बताया बायस्ड

Mon, 23 Dec 2019 06:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 niti taylor blast on sidharth shukla Says Super biased Show
Bigg Boss 13 - फोटो : Twitter

'बिग बॉस 13' में बीते हफ्ते रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर झगड़ा हुआ। वीकेंड का वार में भी सलमान के सामने इस मुद्दे को उठाया गया। जहां सलमान खान के सामने रश्मि सिद्धार्थ की शिकायत करते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान रश्मि ने सिद्धार्थ के कई कमेंट्स पर आपत्ति जताई।

Bigg Boss 13 niti taylor blast on sidharth shukla Says Super biased Show
bigg boss 13 - फोटो : voot

रश्मि और सिद्धार्थ के बीच हाल ही में हुई लड़ाई के दौरान सिद्धार्थ ने रश्मि को कहा- 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं है।' इतना ही नहीं सिद्धार्थ को जब भी मौका मिलता है वह रश्मि को 'ऐसी लड़की' बोलकर परेशान करते हैं। वीकेंड का वार में रश्मि ने सवाल भी उठाया कि मैं जानना चाहती हूं कि आखिर 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?'

Bigg Boss 13 niti taylor blast on sidharth shukla Says Super biased Show
Bigg Boss 13 - फोटो : Twitter

इस बीच रश्मि के सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने ट्वीट किया है। नीति टेलर ने रश्मि पर भद्दा कमेंट करने और उनके कैरेक्टर को नेशनल टेलीविजन पर गंदा बोलने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर लताड़ा है। नीति ने अपने ट्वीट में लिखा- अगर कोई एक इंसान कुछ कहता है तो उसके 100 मतलब निकाले जाते हैं लेकिन अगर दूसरा इंसान कुछ कह दे तो आप उसके 100 मतलब नहीं निकाल सकते हैं। शो में कितना भेदभाव है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 niti taylor blast on sidharth shukla Says Super biased Show
bigg boss 13 - फोटो : voot

नीति के सपोर्ट में कई यूजर्स ने ट्वीट किया। बता दें रश्मि और सिद्धार्थ ने शो 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था। शो में दोनों को छोटी-छोटी बातों पर लड़ते देखा गया। इसके बाद बिग बॉस में भी दोनों बात बात पर लड़ते हैं। दोनों की लड़ाई को सुलझाने के लिए कई बार सलमान को बीच में बोलना पड़ा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 niti taylor blast on sidharth shukla Says Super biased Show
bigg boss 13 - फोटो : voot

बता दें 'बिग बॉस 13' में 'वीकेंड का वार' के बाद आज 'सोमवार का वार' प्रसारित होगा। जी हां, सलमान खान आज भी आएंगे। इस दौरान सलमान घरवालों को गुब्बारे का टास्क देंगे। जिसमें एक कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट की गलतफहमियों को बताते हुए सिर पर लगे गुब्बारे फोड़ने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed