छोटे पर्दे के रियलिटी बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कई कंटेस्टेंट्स की जिंदगी बदल जाती है। इस शो से बाहर होने के बाद बॉलीवुड के कई कंटेस्टेंट्स को काफी फेम मिलता है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि सलमान खान के इस शो में रहते हुए भी कई कंटेस्टेंट्स को प्रोजक्ट्स मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 13 के आसिम रियाज के साथ होता दिखाई दे रहा हैं। जिसकी चर्चा जोरों पर चल रही है।
2 of 5
asim riaz
- फोटो : social media
जी हां, मीडिया में इस तरह की खबरें जोरों पर हैं कि आसिम रियाज को फिल्म का ऑफर मिला है। उनकी फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सनी लियोनी मुख्य भूमिका में होंगी। हालांकि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन तमाम डिजिटल और सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें हैं कि बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद आसिम रियाज सनी लियोनी के साथ काम करते दिखाई देंगे।
3 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
खबर के अनुसार आसिम महेश भट्ट की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। साथ ही इस खबर में कितनी सच्चाई है ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि अभिनेत्री सनी लियोनी को भी बिग बॉस में रहते हुए ही महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म जिम 2 के लिए साइन कर लिया था।
4 of 5
Asim Riaz
- फोटो : social media
आपको बता दें कि आसिम रियाज बिग बॉस के चर्चित और मजबूत कंटेस्टेंट्स में से हैं। आसिम के चाहने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रहा है। वैसे तो आसिम अभिनेता वरुण धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो में एक छोटे साइड रोल में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान बिग बॉस 13 से मिल रही है। बिग बॉस में आने के बाद आसिम रियाज को लाखों-करोड़ों लोगों का सपोर्ट मिल रहा है।
5 of 5
Himanshi Khurana and Asim Riaz
- फोटो : twitter
आसिम रियाज बिग बॉस 13 के फिनाले के काफी करीब हैं। शो के अंदर वह अपने खेल के अलावा जबरदस्त लड़ाई-झगड़ों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। शो के अंदर अब तक उनका सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के साथ काफी झगड़ा देखने को मिला है। इसके अलावा वह शो के अंदर हिमांशी खुराना से अपने प्यार का इजहार करने की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे थे।
पढ़ें: इन फिल्मों में नजर आई बाप- बेटों की जोड़ी, पिता के साथ के बाद भी फ्लॉप हुई रणबीर की फिल्म