फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: चार महीने में 'बिग बॉस' ने दिए ये चार धोखे, दर्शक भी नहीं पकड़ पाए

Wed, 15 Jan 2020 04:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ameesha Patel to Devoleena Bhattacharjee Siddharth Shukla 4 times Bigg Boss 13 cheated audience
Ameesha Patel, Siddharth and Mallika - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) लगातार टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी मतभेद हैं। खास बात है कि शो में इस बार मेकर्स ने दर्शकों का दिल जीतने के लिए भरपूर मसाला दिया है। फिर चाहे शो में प्यार का तड़का लगाना हो या फिर एक दूसरे को मारने के लिए उतारू होना हो। इस शो को अभी चार महीने हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको शो के दौरान 'बिग बॉस' के दिए चार ऐसे धोखे बताएंगे जिसे उन्होंने दर्शकों को शो के दौरान दिए। 

Ameesha Patel to Devoleena Bhattacharjee Siddharth Shukla 4 times Bigg Boss 13 cheated audience
Ameesha Patel Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पहला धोखा 
शो की शुरुआत में अमीषा पटेल को घर की मालकिन बताया। 'बिग बॉस' ने घरवालों से कहा कि अमीषा इस घर की मालकिन हैं और आपको समय-समय पर उनके आदेशों का पालन करना होगा। अमीषा ने शो में आते ही ग्लैमर का तड़का लगाया। साथ ही कंटेस्टेंट्स से ऐसे टास्क करवाए जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। इस टास्क में घरवालों को लग्जरी टास्क पाने के लिए एक दूसरे के मुंह से चीजों को लेकर आगे तक पहुंचाना था। इस टास्क पर खूब बवाल भी हुआ था। हालांकि अमीषा पटेल महज तीन-चार बार ही शो में नजर आईं। यहां तक कि शो में उनका अब नाम तक भी नहीं लिया जाता है। इस तरह से अमीषा पटेल का घर में आना और उनका मालकिन बताकर शो की शुरुआत करना 'बिग बॉस' का पहला धोखा है। 

Ameesha Patel to Devoleena Bhattacharjee Siddharth Shukla 4 times Bigg Boss 13 cheated audience
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth Shuk - फोटो : file photo

दूसरा धोखा
देवोलीना भट्टाचार्य जब तबीयत बिगड़ने की वजह से शो से बाहर गई थीं तो ऐसा कहा जा रहा था कि वह दोबारा घर में आएंगी। शो से बाहर जाने के बाद वह अपने घर पर ही रही थीं। उन्हें वो सारी चीजों की इजाजत थी जो शो के नियमों के मुताबिक कंटेस्टेंट को नहीं करनी होती हैं। जैसे- टीवी, फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना। देवोलीना के जाते ही शो में विकास गुप्ता की एंट्री हुई। विकास के आते ही कहा गया कि वह उनकी जगह कुछ दिनों के लिए खेल खेलने आए हैं। बाद में 'बिग बॉस' ने बताया देवोलीना शो का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई है। देवोलीना के बाद सिद्धार्थ शुक्ला भी तबीयत बिगड़ने की वजह से शो से बाहर गए थे। सिद्धार्थ जब अस्पताल में भर्ती थे तो उन्हें टीवी, सोशल मीडिया यहां तक कि अपने परिवार से मिलने भी नहीं दिया गया। इस बात को सिद्धार्थ ने भी सलमान से वीडियो कॉल के जरिए कबूल किया था। ऐसे में इतना तो साफ है कि देवोलीना और सिद्धार्थ के लिए नियमों में बदलाव किया गया। ये बात इस ओर भी इशारा करती है कि सिद्धार्थ की शो में वापसी तय थी जबकि देवोलीना की शो में नहीं आना पहले से ही तय था। जो कि शो का दर्शकों को दिया गया दूसरा धोखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel to Devoleena Bhattacharjee Siddharth Shukla 4 times Bigg Boss 13 cheated audience
Aarti Singh - फोटो : voot

तीसरा धोखा
मल्लिका शेरावत जब घर में आई थीं तो उन्होंने कुछ घरवालों को टास्क दिए थे। उस वक्त घर के कैप्टन आसिम रियाज थे। इस टास्क में दाेवेदारों को साबित करना था कि वह आसिम से बेहतर कैप्टन कैसे बन सकते हैं। इस टास्क को आरती ने जीता। आरती को मल्लिका ने पांच कार्ड दिए। ये पास अपोजिंग कैप्टन के थे। इस टास्क के बाद आरती घर की पहली अपोजिंग कैप्टन बन गई थीं। इन पांच कार्ड का इस्तेमाल आरती कैप्टन आसिम का फैसला पलटने के लिए इस्तेमाल कर सकती थीं। इस टास्क के बाद उन कार्ड का आरती ने एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया। न ही उसका शो में घरवालों, सलमान और 'बिग बॉस' ने जिक्र किया। इस तरह से 'बिग बॉस' का यह तीसरा धोखा है जो उन्होंने शो में दर्शकों को दिया। 

विज्ञापन
Ameesha Patel to Devoleena Bhattacharjee Siddharth Shukla 4 times Bigg Boss 13 cheated audience
bigg boss 13 - फोटो : voot

चौथा धोखा
दीपिका पादुकोण शो में 'छपाक' फिल्म का प्रमोशन करने गई थी। उन्होंने घरवालों को दो टीमों में बांटा था। साथ ही एक दूसरे की एक्टिंग करने को कहा। यह अभिनय शो में घटित उन चीजों पर आधारित था जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। जैसे-रश्मि का सिद्धार्थ पर चाय फेंकना इत्यादि। घरवालों ने शो में ऐसा दिखाया कि उन्हें यह टास्क तुरंत दिए गए। हालांकि अनसीन वीडियो में इसका खुलासा हुआ कि घरवालों को ये टास्क पहले से ही पता थे। वो अनसीन वीडियो में इनकी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए थे। इस तरह से ये 'बिग बॉस' का चौथा धोखा है।  

Bigg Boss 13: झगड़े के बाद मधुरिमा ने विशाल को पीट-पीटकर तोड़ा फ्राईपैन, रोने लगीं रश्मि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed