फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माहिरा से मिलकर भावुक हुईं उनकी मां सानिया, पारस से दूर रहने की दी हिदायत

Thu, 16 Jan 2020 06:52 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 16 Jan 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother meet her in salman khan show
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala

बिग बॉस के घर में एक लंबी कैद के दरमियान एक वक्त ऐसा आता है जब बिग बॉस घर में रहने वाले प्रतियोगियों को अपने असली घर के किसी एक सदस्य से मिलने का मौका देते हैं। यह जज्बातों और भावनाओं से भरा एक ऐसा पल होता है जब घर के सदस्यों के साथ टीवी के सामने बैठे दर्शक भी भावुक हो जाते हैं। ये भी वही मौका था, जब सभी घरवालों से उनके घर से कोई एक सदस्य मिलने के लिए आया। इसी बीच अमर उजाला ने घर की सदस्य माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा से खास बातचीत की।

Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother meet her in salman khan show
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

वह अपनी बेटी से इतने दिनों के बाद मिलने पर काफी भावुक दिखीं। वह कहती हैं, 'अपनी बेटी से इतने दिनों के बाद मिलकर मेरी जान में जान आ गई है। माहिरा भी मुझसे मिलने के लिए बेकरार थी, इसलिए वह अपना टास्क बीच में रद्द करके ही दौड़ी चली आई। उसे देखकर मुझे रोना आ गया और, हम दोनों एक दूसरे के गले लगकर खूब रोए।'

Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother meet her in salman khan show
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

माहिरा की मां कहती हैं कि माहिरा ने घर पर कभी घर का कोई काम नहीं किया। वह बताती हैं, 'बिग बॉस के घर में काम करना पड़ता है, और माहिरा को घर का कोई काम नहीं आता, इसलिए उसने अपने सारे हाथ जला लिए हैं। किसी टास्क के दौरान उनके पैर में भी चोट लगी है। बिग बॉस के घर में आकर वह बहुत कुछ सीख गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother meet her in salman khan show
Mahira Sharma - फोटो : twitter

माहिरा और शहनाज एक समय पर दोस्त थीं। इस दोस्ती को खराब करने का जिम्मेदार माहिरा की मां सानिया, पारस को मानती हैं। वह कहती हैं, 'मैं शहनाज से मिली, और उसे समझाया कि इस पारस की वजह से आप अपनी दोस्ती माहिरा के साथ खराब मत करो। मुझे आप दोनों की दोस्ती बहुत अच्छी लगती थी। इस पर शहनाज ने मुझे बोला कि वह और माहिरा फिर से दोस्त बनेंगे।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother meet her in salman khan show
Mahira Sharma - फोटो : twitter

हाल ही में देखा गया था कि माहिरा, पारस से अपने प्यार का इजहार कर रही थीं। इनके रिश्ते को लेकर सानिया शर्मा ने कहा, 'वो सिर्फ एक दोस्त हैं, और ये प्यार दोस्ती वाला है। ये बात खुद माहिरा ने मुझसे कही। मैंने पारस को भी समझाया कि ये सब चीजें छोड़ दो, और उससे दूर रहो। तो, पारस ने भी ये सब सिर्फ खेल का हिस्सा बताया। इसमें कुछ गंभीर नहीं है। मैं तो उसे अपनी मां के जैसा समझता हूं क्योंकि वह मेरा ऐसा ही ख्याल रखती है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed