'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच नई केमेस्ट्री देखी जा रही है। बीते दिनों दोनों ने अपने प्यार का इजहार भी किया। वीकेंड का वॉर एपिसोड के दौरान भी दोनों के बीच एक बार फिर से नजदीकियां देखी गईं।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
घर के अंदर मल्लिका शेरावत ने 'मर्डर' फिल्म के गाने 'भीगे होंठ तेरे' पर डांस करते हुए एंट्री ली। मल्लिका ने घरवालों से कई टास्क कराए। एक सेब लेकर मल्लिका घरवालों से पूछती हैं कि 'इस सेब के साथ ऐसा क्या किया जा सकता है जो आज तक इस घर में नहीं हुआ?' मल्लिका की बात सुन पारस कहते हैं कि 'दो लोगों को बिना हाथ का सहारा लिए सेब खत्म कर सकते हैं।' मल्लिका माहिरा का नाम लेती हैं और पूछती हैं 'वो ये सेब किसके साथ शेयर करना चाहेंगी।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
मल्लिका आगे कहती हैं कि 'आप दोनों को बिना हाथ का इस्तेमाल किए इस सेब को पूरा खत्म करना है।' इसके बाद माहिरा और पारस सेब को खाने लगते हैं। दोनों का टास्क देखकर मल्लिका कहती हैं कि 'सेब खत्म हो गया है पूरा खाना है क्या?' मल्लिका शहनाज की ओर देखकर कहती हैं कि 'यहां कोई जल रहा है क्या? कहीं आपको तो नहीं खाना था सेब।' जवाब में शहनाज कहती हैं कि 'नहीं मेरे पास कई ऑप्शन हैं।'
4 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
इससे पहले पारस और माहिरा की बढ़ती नजदीकियों को देख माहिरा की मां सानिया शर्मा का बयान आया है। सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है। उसने ऐसा केवल शहनाज को रोकने के लिए कहा क्योंकि शहनाज उनकी दोस्ती को लव ट्रायएंगल का नाम दे रही थीं। मैं अपनी बेटी को बहुत अच्छे से जानती हूं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी।'
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सानिया आगे कहती हैं कि 'शहनाज पहले दिन से ही पारस और माहिरा की दोस्ती तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उसका पारस के साथ अच्छा बॉन्ड है और वह शो में केवल अच्छे दोस्त हैं। जैसा कि प्रोमो में दिखाया है कि माहिरा कह रही है कि वो पारस को पसंद करती है लेकिन मैं जानती हूं कि वह सिर्फ दोस्त है।'
Bigg Boss 13: मल्लिका को देखते ही सलमान के छूटे पसीने, फिर खुलेआम स्टेज पर कही ये बात