फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: झगड़े के बाद मधुरिमा ने विशाल को पीट-पीटकर तोड़ा फ्राईपैन, रोने लगीं रश्मि

Wed, 15 Jan 2020 11:11 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 madhurima tuli and vishal aditya singh fight she beaten him with frypan
madhurima tuli - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में सभी कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक हैं । सभी टॉप 5 में जगह पाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं । इसमें विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली भी पीछे नहीं हैं । दोनों अपने झगड़े और प्यार से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं । हालांकि इस एक महीने में दोनों के बीच प्यार कम और झगड़ा ज्यादा देखने को मिला है । हाल ही में फिर से ये कपल इतनी बुरी तरह लड़ेगा कि बाकी सदस्य भी डर जाएंगे। 

 

bigg boss 13 madhurima tuli and vishal aditya singh fight she beaten him with frypan
Madhurima Tuli - फोटो : social media

एक प्रोमो सामने आया है । इसमें मधुरिमा और विशाल बुरी तरह लड़ते दिख रहे हैं । वीडियो में मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह को कहती हैं, जाकर शक्ल देख अपनी बहन जी । विशाल कहते हैं आ गई अपनी औकात पर । इसके बाद विशाल मधु पर पानी फेंकते हैं और मधु भी विशाल पर पानी फेंकती हैं । पानी उनके माइक और कैमरे पर भी पड़ता है, जिसके लिए बिग बॉस को चेतावनी देनी पड़ती है ।

bigg boss 13 madhurima tuli and vishal aditya singh fight she beaten him with frypan
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter
विशाल, मधु के पास जाते हैं और उन्हें कुछ बोल देते हैं । इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू होता है । झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे पर पानी फेंकना शुरू कर देते हैं । विशाल, मधुरिमा की रजाई पर पानी डाल देते हैं । मधु भी किचन में खड़े होकर विशाल पर पानी फेंकती हैं । 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 madhurima tuli and vishal aditya singh fight she beaten him with frypan
Vishal Aditya Singh and Madhurima - फोटो : twitter

तब बिग बॉस बीच में दखल करते हुए कहते हैं कि माइक और कैमरे पर पानी जा रहा है। आप लोगों को कौन सी बात समझ नहीं आ रही । मधु और विशाल यहां भी नहीं रुकते हैं । मधु फ्राई पैन लेकर विशाल को इतना पीटती हैं कि फाई पैन टूट जाता है । दोनों का इस तरह झगड़ा देख घरवाले भी परेशान हो जाते हैं ।
 

विज्ञापन
bigg boss 13 madhurima tuli and vishal aditya singh fight she beaten him with frypan
Madhurima Tuli - फोटो : social media

वहीं विशाल घर से बाहर जाने की मांग करते हैं । वो बिग बॉस की एक भी बात नहीं सुनते । रश्मि, विशाल को समझाते-समझाते रोने लगती हैं । आसिम भी समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन विशाल किसी की बात नहीं सुनते । बिग बॉस ये हरकत करने पर दोनों को कड़ी सुनाएंगे । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed