फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: रश्मि के सिद्धार्थ पर किए कमेंट पर भड़क उठीं ये दो अभिनेत्रियां, ट्वीट करके सुनाई खरी-खोटी

Sun, 10 Nov 2019 12:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 10 Nov 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kamya Punjabi Kishwar Merchant reaction on Rashami Desai comment on Siddharth Shukla
Siddharth, Rashami and Kamya - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) सिद्धार्थ शुक्ला को खरी खोटी सुनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। यहां तक कि जब 'वीकेंड का वार' में आसिम ने कहा कि रश्मि सिद्धार्थ को टारगेट करती हैं तो वह सलमान के सामने ही भड़क उठी थीं। इस बीच रश्मि देसाई के सिद्धार्थ शुक्ला पर किए गए एक कमेंट को लेकर टेलीविजन के कई सितारे नाराज हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। 

Bigg Boss 13 Kamya Punjabi Kishwar Merchant reaction on Rashami Desai comment on Siddharth Shukla
Rashami Desai - फोटो : voot

दरअसल, वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद देवोलीना और अरहान एक साथ बैठे हुए थे। तभी देवोलीना ने रश्मि से उनके और सिद्धार्थ के बारे में पूछा। इस पर रश्मि ने कहा- 'उससे ज्यादा बुरा इंसान मैंने अभी तक नहीं देखा। इसने मेरे साथ ऐसा किया है कि अगर मर भी रहा होगा तो पानी भी नहीं दूंगी।' रश्मि के इस कमेंट पर बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकीं काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया। काम्या ने लिखा- 'इतना भी ना बोलो की मरता मर जाए पर आपके हाथ से पानी ना ले।'
 

Bigg Boss 13 Kamya Punjabi Kishwar Merchant reaction on Rashami Desai comment on Siddharth Shukla
Kamya Punjabi

काम्या ने एक और ट्वीट किया। काम्या ने लिखा- 'रात को सोने से पहले शुक्ला शुक्ला, सुबह उठते ही शुक्ला शुक्ला।' अगले ट्वीट में लिखा- 'सही में? तुमने ये कहा कि शुक्ला का मूड कैसा था मेरे जाने के बाद?बहुत हो गया अब आगे बढ़ो।' काम्या के अलावा किश्वर मर्चेंट ने भी ट्वीट करके इस रश्मि देसाई के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kamya Punjabi Kishwar Merchant reaction on Rashami Desai comment on Siddharth Shukla
kishwer - फोटो : file photo

किश्वर ने ट्वीट किया- 'आज सिद्धार्थ के बारे में कही हुई बात पर थू....लो थूक दिया....और कुछ?'अगले ट्वीट में किश्वर ने लिखा- 'इस घर में प्यार नहीं है इसलिए बिग बॉस ने रश्मि को दोबारा भेजा लेकिन फिर से अरहान और देवो से घिर गई...पर ये दोनों टास्क नहीं समझीं, अभी भी शुक्ला शुक्ला शुक्ला। मैं रश्मि के बारे में बोलती हूं बार-बार तो कितनी मिर्ची लगती है ना? तो क्या आप अभी भी सिद्धार्थ गुस्से के लिए ब्लेम करेंगे?' 
 


 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Kamya Punjabi Kishwar Merchant reaction on Rashami Desai comment on Siddharth Shukla
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter

आपको बता दें, 'वीकेंड का वार' में 'बिग बॉस' से तहसीन पूनावाला बेघर हो चुके हैं। सलमान ने 'वीकेंड का वार' में माहिरा शर्मा के अलावा शहनाज कौर गिल की भी क्लास लगाई। यहां तक कि माहिरा को नौटंकी तक कह दिया। वहीं शहनाज और हिमांशी के बारे में बात कही। सलमान ने कहा कि आपने ही तो हिमांशी के बारे में कहा। दोनों साथ बैठो और इसे सुलझाओ। 

यह भी पढ़ें- BB 13: सलमान ने लगाई घरवालों की जमकर क्लास, घर से बेघर हुआ ये सदस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed