फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिमांशी ने खोला आसिम और अपने रिश्ते का सच, कहा, 'मुझे नहीं पता..'

Tue, 10 Dec 2019 01:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Dec 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana talked about her relation with Asim Riaz in Salman Khan Show
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

इस हफ्ते सलमान खान के शो बिग बॉस 13 से हिमांशी खुराना निकल गई हैं। वह इस शो का करीब दो महीने तक हिस्सा रहीं। इस दौरान हिमांशी खुराना की शहनाज गिल सहित कई कंटेस्टेंट्स के साथ नोक-झोंक भी देखने को मिली। वहीं शो के अंदर आसिम रियाज के साथ उनकी प्रेम कहानी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। छोटी ही सही दर्शकों ने आसिम और हिमांशी की प्रेम कहानी को काफी पसंद भी किया। ऐसे में शो से बाहर आने के बाद हिमांशी खुराना ने आसिम के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली है। 

हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana talked about her relation with Asim Riaz in Salman Khan Show
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। उन्होंने आसिम के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा, 'मुझे नहीं पता कि बाहर चीजें किस तरह दिखाई जा रही हैं? लेकिन, हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। उसने मुझे बोला था कि वह मुझे पसंद करता है, लेकिन मैंने उसपर वहीं विराम लगा दिया था। मैं पहले से ही किसी और से प्यार करती हूं। 

उस वक्त घर के समीकरण कुछ इस तरह से बने

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana talked about her relation with Asim Riaz in Salman Khan Show
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

हिमांशी खुराना ने आगे कहा कि, उस वक्त घर के समीकरण कुछ इस तरह से बने हुए थे कि कोई किसी का सहयोग नहीं कर रहा था। हर समय बस एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा था। मेरी तबियत खराब हो गई थी और ऊपर से बोला जा रहा था कि काम करो। ऐसे में आसिम ने मेरी बहुत मदद की। एक लड़का-लड़की दोस्त भी तो हो ही सकते हैं न! अब हम हमेशा के लिए दोस्त रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शो में पारस का कोई योगदान नहीं

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana talked about her relation with Asim Riaz in Salman Khan Show
Himanshi Khurana - फोटो : twitter

आसिम के साथ रिश्ते के अलावा हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- 'शो में पारस का कोई योगदान नहीं था। जबसे वह सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में थे तब से तो बिल्कुल ही गायब से हो गए थे। हाल ही में उनके हाथ में चोट आई है तो वह घर से बाहर ही हैं। बहुत ही जल्द वापस आ जाएंगे। लेकिन उन्हें बिल्कुल बाहर हो जाने चाहिए। देवोलिना की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा। वह एक बहुत ही मजबूत खिलाड़ी हैं। इस हिसाब से उनका जाना थोड़ा खल गया।' 

विज्ञापन

लोग बहुत ही गुस्सा दिलाने वाले

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana talked about her relation with Asim Riaz in Salman Khan Show
Himanshi Khurana - फोटो : voot

पारस और माहिरा के ऊपर उन्हें अभी भी बहुत गुस्सा है। वह कहती हैं, 'ये दोनों बाकी लोगों को ही निशाना बनाते हैं। इनमें इतनी शक्ति नहीं है कि खुद पर भी बातें लें। ये दोनों लोग बहुत ही गुस्सा दिलाने वाले और गंदे खेल को अंजाम दे रहे हैं।' बहुत ही गुस्से वाली चीज़ों को लेकर प्रतिक्रया देने के बारे में उन्होंने कहा, 'हम सभी दोस्तों ने पहले से ही यह योजना बनाई थी कि बात अगर बहुत ज्यादा ख़राब होगी तो हम एक दूसरे का ध्यान भटकाएंगे, ताकि स्थिति ज्यादा रोष वाली न बनें। दूसरी तरफ से तो हमें उकसाने की कोशिशें हर वक्त होती थीं। सुबह आठ बजे ही हमारे कान के पास लाकर थालियां बजाई जाती थीं, गंदे गंदे मुंह बनाकर घूमते रहते थे। संयम रखने का तो ऐसा अनुभव हुआ है कि बाहर जाकर मुझे कोई डांट भी देगा तो मैं प्रतिकिया नहीं दे पाउंगी।'

पढ़ें: बॉलीवुड में वापसी करेंगी सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी का पीएम मोदी के नाम खुला पत्र, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed