Valentines Day: आसिम के प्रपोजल से हैरान रह गई थीं हिमांशी, जानें कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी
'मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या कहूं । कुछ लोगों ने मुझे इसके लिए ट्रोल भी किया । उन्होंने कहा कि मैंने आसिम को जवाब क्यों नहीं दिया लेकिन मैं इस तरह कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी । वो अभी भी गेम में है लेकिन मैं अब बाहर की दुनिया देख रही हूं । हम दोनों के बीच अभी कुछ फासले हैं । यहां सबकुछ अलग है ।'
'इस वजह से मैंने उसे ना नहीं कहा लेकिन मैंने ये जरूर कहा कि मैं तुम्हारे बारे में सबकुछ जानकर ही कोई फैसला लूंगी । इसमें कुछ गलत भी नहीं है । मैं चाहती हूं कि आसिम भी मुझे जाने ।' बता दें कि घर के बाहर ये खबर भी चल रही है कि आसिम, श्रुति तुली नाम की एक लड़की को डेट कर रहे हैं ।
हिमांशी ने इस बारे में कहा, 'आसिम मुझे बता चुके हैं कि वो किसी को डेट करते थे लेकिन उनका ये रिश्ता खत्म हो चुका है ।' वहीं श्रुति ने खुद सामने आकर बताया था कि आसिम किसी को डेट नहीं कर रहे । सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए ये बातें फैलाई जा रही हैं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'बिग बॉस के घर में सिर्फ हिमांशी ने ही आसिम को समझा है इसलिए वो उनके साथ अटैच हो गए हैं ।'
Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये तीन कंटेस्टेंट्स, इम्यूनिटी पाकर बच गए