फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: मां की माफी से भी नहीं मानी देवोलीना, बाथरूम में चिल्लाते हुए सिद्धार्थ को दी गालियां

Wed, 13 Nov 2019 03:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 13 Nov 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee Abuse Siddharth Shukla In Salman Khan Show
देवोलीना भट्टाचार्जी, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस में रोजाना कुछ ना कुछ हंगामा होता रहता है। मंगलवार के दिन की शुरुआत ही बिग बॉस में झगड़े के साथ हुई, जिसमें देवोलीना ने सिद्धार्थ को जमकर गालियां दीं। एक तरफ तो देवोलीना की मां अपनी बेटी के बर्ताव के लिए सिद्धार्थ से माफी मांग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देवोलीना मानने को ही तैयार नहीं हैं। उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया है जिससे उनकी मां को फिर से सिद्धार्थ से माफी मांगनी पड़ सकती है।

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee Abuse Siddharth Shukla In Salman Khan Show
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social Media

दरअसल मंगलवार को फिर से घर में काम को लेकर झगड़ा होता देखा गया। कप्तान शेफाली ने सभी घरवालों के बीच काम बांट रखा है, जिसके चलते सभी अपने-अपने हिस्से का काम करते हैं, लेकिन देवोलीना का कहना है कि सिद्धार्त घर का कोई काम नहीं करते हैं। मंगलवार सुबह जब देवोलीना और अरहान ने सभी के लिए नाश्ता बनाया तो सिद्धार्थ ने उसे खाने से मना कर दिया, जिसके बाद सिद्धार्थ, देवोलीना, पारस और अरहान के बीच झगड़ा हो गया।

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee Abuse Siddharth Shukla In Salman Khan Show
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

इस झगड़े के बाद रश्मि और देवोलीना, कैप्टन शेफाली के पास गईं और कहा कि उन्होंने काम को ठीक से नहीं बांटा है। घर के कुछ सदस्य काम करते हैं और कुछ सदस्य नहीं करते। ये सुनते ही सिद्धार्थ वहां पहुंच गए और एक बार फिर सिद्धार्थ और देवोलीना के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। बहस के बाद देवोलीना रोने लगीं और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिसके बाद रश्मि वहां गईं और देवोलीना को समझाने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee Abuse Siddharth Shukla In Salman Khan Show
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

देवोलीना ने एक ना सुनी और बाथरूम के अंदर से देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को गालियां देना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि बीते दिन ही देवोलीना की मां अनीमा भट्टाचार्जी ने अपनी बेटी के सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति बर्ताव को लेकर उनसे माफी मांगी थी और अगले ही दिन देवोलीना ने फिर वही किया जिसके लिए उनकी मां ने माफी मांगी थी। गौर हो कि जबसे देवोलीना और रश्मि घर में वापस लौटीं हैं, वे सिद्धार्थ को टार्गेट बनाने के अलावा कुछ नहीं कर रहीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee Abuse Siddharth Shukla In Salman Khan Show
शेफाली, भाऊ, रश्मी - फोटो : Social Media

बता दें कि इस बार के नॉमिनेशंस में शेफाली, हिंदुस्तानी भाऊ और रश्मि देसाई को छोड़कर घर के बाकी सभी सदस्य नॉमिनेटेड हैं। बीते दिन एपिसोड में घरवालों को कैप्टेंसी के लिए टास्क दिया गया। टास्क का नाम है 'तीन राक्षस'। कार्य के अंत में जिस-जिस गांववाले की प्लेट सुरक्षित बचेगी वो कैप्टेंसी की दावेदारी पेश करेगा। तीनों राक्षसों में से जो भी सबसे ज्यादा प्लेट्स तोड़ने में कामयाब रहेगा वो भी कैप्टेंसी की दौड़ में शामिल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed