29 सितंबर से कलर्स पर सलमान खान चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। शो के शुरू होने के पहले से ही फैंस काफी एक्साइटिड हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े फोटोज और वीडियोज भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे पांच नाम बताते हैं जो सोशल मीडिया पर तो सुर्खियों में काफी कम हैं लेकिन शो में आने के चांस इनके काफी तगड़े हैं।
BIGG BOSS 13: चर्चा में नहीं हैं ये पांच नाम, लेकिन घर में एंट्री के हैं सबसे ज्यादा चांस!
शेफाली बग्गा
तमाम टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच इस बार आपको शो में एक न्यूज एंकर भी देखने को मिल सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूज एंकर शेफाली बग्गा शो का हिस्सा बन सकती हैं। शेफाली ने सिर्फ टीवी पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
बिग बॉस 13 की शुरुआत के साथ ही एक के बाद एक अब कई चेहरे आपके सामने आएंगे। लेकिन चेहरों के खुलासे के पहले ही कई नाम सामने आ रहे हैं। इन नामों में एक नाम है- अबु मलिक। बता दें कि अबु मलिक म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं। हालांकि अमर उजाला किसी भी नाम की पुष्टि नहीं करता है। अबु मलिक न सिर्फ भाई अनु मलिक की तरह दिखते हैं। बल्कि उनके ही तरह म्यूजिक कंपोजर और राइट हैं। इसके साथ ही अबु की एक कंपनी भी है जिसकी मदद से वो देश में ही लाइव शोज ऑर्गेनाइज करवाते हैं।
शहनाज गिल
बिग बॉस 13 के घर के लिए सिर्फ टीवी और बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल का भी नाम सामने आ रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहा हैं कि पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इस बार बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। बता दें कि शहनाज को असली पहचान 'मझे दी जट्टी' गाने से मिली थी। चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज तो बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऐसे में बचपन से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दी थी। शहनाज से पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद 2015 से उन्होंने अपने एक्टिंग के करियर पर फोकस करना शुरू किया।2015 में शहनाज म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई थीं। इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था। इसके बाद शहनाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो येह बेबी, लख लाहन्टा और यारी में भी नजर आ चुकी हैं।
आसिम रिआज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल आसिम रिआज शो में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि आसिम एक मॉडल हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आसिम के इंस्टाग्राम पर कई फोटोज हैं जिसमें वो अपनी शानदार बॉडी दिखा रहे हैं।