फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की तैयारियों के बीच आया शहनाज का बयान, कहा- 'प्यार तो सिद्धार्थ शुक्ला से ही करती हूं लेकिन...'

Tue, 18 Feb 2020 09:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz gill says she loves sidharth shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 13 के सभी कंटेस्टेंट शो के बाद अपने-अपने काम में बिजी हो गए हैं । शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं । 17 फरवरी से ये शो टेलिकास्ट हो गया । शादी की तैयारियां शुरू होने के बाद शहनाज का दिल अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ही लगा हुआ है । घर से बाहर आने के बाद शहनाज का पहला इंटरव्यू सामने आया है । 



bigg boss 13 contestant shehnaz gill says she loves sidharth shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

घर के अंदर शहनाज और सिद्धार्थ के झगड़े और प्यार सभी ने देखे । शहनाज घर के अंदर कई बार ये कहती नजर आईं कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं लेकिन सिद्धार्थ की ओर से कभी कुछ ऐसा नहीं कहा गया । अब जब शहनाज से सिद्धार्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं। इस रिश्ते को कितना आगे बढ़ाना है, यह उन पर निर्भर करता है।'

bigg boss 13 contestant shehnaz gill says she loves sidharth shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

'बिग बॉस के घर में मेरी तरफ से एकतरफा प्यार ही दिखा है। मैं दूसरे का दिमाग नहीं पढ़ सकती, लेकिन अपनी भावनाएं जरूर जता सकती हूं। अगर वह इस रिश्ते को बिग बॉस के बाहर भी जारी रखना चाहेंगे, तो मुझे कोई समस्या नहीं है।' अपने नए शो के बारे में शहनाज ने कहा, 'बिग बॉस 13 में मेरा सफर देखने के बाद चैनल की तरफ से ही मुझे इस शो का प्रस्ताव मिला।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Do Follow us To Get Leaked Update Of @mujhseshadikarogeofficial . #biggboss13 #artisingh #shehnaazgill #ShefaliBagga #asimRiaz #MahiraSharma #ParasChhabra #AbuMalik #SidharthShukla #siddharthadey #Devoleenabhattacharjee #DaljeetKaur #Koenamitra #RashamiDesai #Arhaankhan #Khesarilalyadav #HimanshiKhurana #Hindustanibhau #madhurimatuli #vikasgupta #vishaladityasingh #salmankhan #mujhsedostikaroge #colorstv #followforfollowback #like4likes #keepsupporting #kbye

A post shared by MUJHSE SHADI KAROGE (@mujhseshadikarogeofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz gill says she loves sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

'मैं लोगों का ध्यान खींचती हूं। मैं लोगों से जल्दी घुल-मिल जाती हूं। मेरे व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर यह शो बनाया गया है।' बता दें कि इस शो से शहनाज के पिता संतोख सिंह गिल ज्यादा खुश नहीं थे । इस पर शहनाज ने कहा, 'मैंने उन्हें समझाया कि मैं इस शो को मनोरंजक तरीके से ले रही हूं। मुझे इस शो का प्रस्ताव अच्छा लगा, इसलिए मैंने स्वीकार किया। किसी से शादी करनी है या नहीं, यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। अब मैंने उन्हें राजी कर लिया है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz gill says she loves sidharth shukla
Shehnaz Kaur Gil and Paras - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बता दें कि शहनाज के अलावा इस शो में पारस छाबड़ा भी नजर आएंगे । पारस अपने लिए दुल्हन ढूंढेंगे । आने वाले एपिसोड में शो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की एंट्री भी होगी । वहीं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं जसलीन मथारू भी शो का हिस्सा बनेंगी । वो शो में पारस छाबड़ा को रिझाने की कोशिश करेंगी ।


चला गया मेकअप का वो चितेरा, जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने हफ्ते भर नहीं धोया चेहरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed