फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'बिग बॉस 13' की इस कंटेस्टेंट ने कर ली सगाई, तस्वीर देख होने लगी चर्चा

Sun, 31 May 2020 08:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 31 May 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant himanshi khurana shows diamond ring users said engaged with asim riaz
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर कभी डांस करते हुए वीडियो पोस्ट कर रही हैं तो कभी खाली वक्त में पेटिंग कर रही हैं। इस बीच हिमांशी ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है?

bigg boss 13 contestant himanshi khurana shows diamond ring users said engaged with asim riaz
हिमांशी खुराना डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुईं - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, तस्वीर में हिमांशी अपनी डायमंड रिंग दिखा रही हैं। इसके बाद से ही ऐसी चर्चा होने लगी कि क्या उन्होंने आसिम के साथ सगाई कर ली है। हालांकि हिमांशी ने तस्वीर के साथ ऐसा कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में उनके फैंस के बीच भी उत्सुकता है। 

bigg boss 13 contestant himanshi khurana shows diamond ring users said engaged with asim riaz
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान ही हिमांशी ने पहले भी अपनी डायमंड रिंग इस तरह फ्लॉन्ट की थी। तब भी उनकी सगाई की सुगबुगाहट हो रही थी। अब देखना होगा कि हिमांशी का इन सब पर क्या रिएक्शन आता है। 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद से ही हिमांशी अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant himanshi khurana shows diamond ring users said engaged with asim riaz
हिमांशी खुराना, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांशी ने हाल ही में आसिम के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा कर हिमांशी ने बताया कि वो आसिम को बहुत याद कर रही हैं। तस्वीर में हिमांशी और आसिम एक परफेक्ट कपल लग रहे हैं। हालांकि तस्वीर के साथ हिमांशी ने कोई कैप्शन नहीं दिया था। 

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant himanshi khurana shows diamond ring users said engaged with asim riaz
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांशी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से हैं। आसिम से वो 'बिग बॉस' शो के दौरान ही मिली थीं। 'बिग बॉस' में हिमांशी ने पहले तो आसिम से कहा कि वो रिलेशनशिप में हैं, ऐसे में वो (आसिम) फ्लर्ट न करें। बाद में जब शो के दौरान हिमांशी की तबीयत खराब हुई तो आसिम ने उनकी बहुत देखभाल की और इस तरह दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। बाद में ये रिश्ता प्यार में बदल गया।     

करण जौहर की फिल्म के लिए ऐसे हुआ था दीपिका का लुक टेस्ट, अभिनेत्री ने रणबीर को भी किया याद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed