बिग बॉस 13 में इन दिनों आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की लव स्टोरी शुरू ही हुई थी कि इनके बीच आ गई आसिम की बाहर वाली गर्लफ्रैंड। हिमांशी खुराना के बारे में तो सभी जानते हैं। अब आसिम के फैन्स उनकी बाहर वाली गर्लफ्रैंड के बारे में जानना चाहते हैं। वो कौन है? कैसी है? क्या करती है? इस तरह के सवाल आसिम के फैन्स के जेहन में आ रहे हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि आसिम की बाहर वाली गर्लफ्रैंड काफी हॉट और ग्लैमरस हैं।
ग्लैमर में हिमांशी को भी मात देती हैं ये मॉडल, आसिम रियाज से है खास कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि आसिम और उनके करीबियों का कहना है कि आसिम सिंगल हैं उनकी कोई गर्लफ्रैंड नहीं हैं। लेकिन बिग बॉस में ही सिद्धार्थ का कनेक्शन बनकर पहुंचे विकास गुप्ता ने बताया कि आसिम की बाहर एक गर्लफ्रैंड है। अब मीडिया में खबरें हैं कि आसिम की वो गर्लफ्रैंड कोई श्रुति तुल हैं। श्रुति तुली पेशे से मॉडल हैं। वो इन दिनों आसिम को काफी सपोर्ट भी कर रही हैं।
Just a casual countryside walk🐿 #sunset #walkthewalk #slayit
A post shared by Shruti Tuli (@shrutituli) on
पेशे से मॉडल श्रुति काफी हॉट और ग्लैमरस हैं। आसिम के फैन्स भी मानते हैं कि हिमांशी हॉटनेस के मामले में श्रुति के आगे थोड़ी फींकी हैं। श्रुति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
A post shared by Shruti Tuli (@shrutituli) on
श्रुति की तस्वीरों से पता चलता है कि वो असल जिंदगी में फिटनेस फ्रीक हैं। श्रुति अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। खूबसूरती के मामले में भी श्रुति किसी से कम नहीं हैं। श्रुति को सोशल मीडिया पर भी काफी लोग पसंद करते हैं। उनकी फैनफॉलोइंग भी किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
You ignore I wait. I ignore You hate. . . . . . . #mood #savage
A post shared by Shruti Tuli (@shrutituli) on
हालांकि श्रुति आसिम की गर्लफ्रैंड हैं या नहीं इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। आसिम ने इस बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं आसिम के भाई उमर रियाज ने कहा है कि आसिम की कोई गर्लफ्रैंड नहीं है वो सिंगल हैं। खैर अब सच्चाई तो आसिम के बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद ही पता चलेगी।