'बिग बॉस 13' से निकलते ही कंटेस्टेंट की लोकप्रियता में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। बिग बॉस के पहले रनर अप आसिम रियाज के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आसिम शो जीतने से भले ही पीछे रह गए हों लेकिन शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है और अब वो किसी स्टार से कम नहीं है।
Bigg Boss 13 खत्म होते ही स्टार बने आसिम रियाज, देखने उमड़ी फैंस की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसकी एक छोटी सी झलक देखने को मिली जब आसिम एक इवेंट में पहुंचे। इस बीच आसिम को देखकर उनके फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई। आसिम की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस बेताब नजर आए। उनके फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है।
आसिम बीते दिनों एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च करने के मौके पर गुजरात पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर की लेदर जैकेट और ब्लैक पोलो नेक टीशर्ट पहनी थी। आसिम को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और वहां से चले गए।
This is called craze dude 👇#AsimRiaz #TeamAsim pic.twitter.com/VPbtRbe8Vy
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद आसिम की किस्मत खुल गई है। वो कई बड़े प्रोजेक्ट करने वाले हैं। आसिम बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इसके लिए वो अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे जहां वीडियो शूट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस उनके साथ होंगी।
इसके अलावा आसिम रैपर बोहेमिया के साथ एक एल्बम में नजर आएंगे। आसिम ने अपने ट्विटर हैंडर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रैपर बोहेमिया के साथ लाइव वीडियो कॉल कर रहे हैं। यहां वो अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर संकेत दे रहे हैं। आसिम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'बोहेमिया सर के साथ प्यारी सी बातचीत। आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए बहुत धन्यवाद। यह एक सपने के सच होने जैसा था। आपने मुझे प्रेरित किया है। ढेर सारा प्यार और रेस्पेक्ट।'
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा को मिली बड़ी कामयाबी, पीछे रह गईं रश्मि देसाई